मोदी सरकार के सफलतम 11 वर्ष होने पर संकल्प से सिद्धि तक के कार्यक्रमों को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित हुई

Haridwar जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर मोदी सरकार के सफलतम 11 वर्ष होने पर संकल्प से सिद्धि तक के कार्यक्रमों को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित हुई।

मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारियो का

मार्गदर्शन करते हुए आगामी कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए बताया कि देश के यशस्वी एवं दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की और अग्रसर है।

मोदी सरकार के सफलतम 11 वर्ष अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियो के साथ पूरे हो रहे हैं इस अवसर पर हम सभी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का अभिनंदन करते हैं।उन्होंने बताया कि कल 5 जून से प्रारंभ हुए पर्यावरण दिवस के अवसर पर 15 अगस्त तक प्रत्येक बूथ पर प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वृक्षारोपण कर अपने दायित्व को पूर्ण करना है।

आने वाले 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी मंडलों में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

30 जून को डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर जिले के प्रत्येक बूथ पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करें एवं उनके विचारों को गोष्ठियों के माध्यम से आम जनमानस के सामने रखने का काम करें।

आगामी 25 जून को कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय का यह 50वा वर्ष है।

उस समय की इंदिरा गांधी सरकार के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल के दौरान किस प्रकार क्रूरता और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का काला अध्याय हुआ इसको हम सभी को सेमिनार के माध्यम से आम जनमानस को बताने का कार्य करना है।

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए कार्यशाला में अपेक्षित पदाधिकारीयो का व्रत लेते हुए कहा कि हम सभी पदाधिकारीयो की इन सभी कार्यक्रमों को लेकर अहम जिम्मेदारी है जिसको हम सभी को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करना है।

आज केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में धामी सरकार के रूप में जिस प्रकार डबल इंजन की सरकार काम कर रही है वह विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि जिस प्रकार 11 वर्षों में केंद्र की सरकार ने अनेकों योजनाओं के माध्यम से अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को माध्यम बनाकर काम किया है। इस प्रकार प्रदेश की धामी सरकार ने भी अनेकों जनकल्याणकारीयोजनाओं के माध्यम से आमजन को लाभ पहुंचाने का काम किया है।

कार्यशाला के समापन के अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियां को जनता तक पहुंचाने के लिए इन सभी कार्यक्रमों को देशव्यापी अभियान के अंतर्गत चलाया जाना है यह अभियान विकसित भारत का अमृत काल एवं सेवा सुशासन तथा गरीब कल्याण के 11 साल पर आधारित होगा।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, महापौर किरण जैसल, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, दायित्व धारी डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि ,सुनील सैनी ,देशराज कर्णवाल , जिला महामंत्री आशु चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, योगेश चौहान, ऋषिपाल सिंह, महेंद्र धीमान, रीता चमोली, राम सिंह वाल्मीकि, राजवीर कश्यप, अभिनंदन गुप्ता, सतीश कुमार अरुण चौहान, नीपेंद्र चौधरी ,लव शर्मा, जितेंद्र चौधरी, विकास तिवारी, मोहित वर्मा नकली राम सैनी रजनी वर्मा अमरीश सैनी रंजना चतुर्वेदी मनीष कुमार प्रदीप कुमार देवेंद्र प्रधान विक्रम भुल्लर एजाज हसन प्रीति गुप्ता रेनू शर्मा मन्नू रावत, प्रशांत शर्मा राजेंद्र कटारिया किशन बजाज तुशांक भट्ट विपिन शर्मा वरुण वशिष्ठ अश्वनी कंबोज रीता सैनी प्रताप प्रधान चित्र कुमार सैनी पवन कपूर पृथ्वी सिंह राणा विक्रम चौहान सुशील पवार राकेश सैनी अभिनव चौहान आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोबोटिक्स और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, एआई और तकनीक के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र हरिद्वार। रोबोटिक्स के मॉडल, विज्ञान के प्रयोग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 3 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 5 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 13 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 8 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 14 views