मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से मां मनसा देवी पहाड़ी क्षेत्र के संरक्षण एवं पहाड़ी के कटाव को रोकने के लिए पुनर्निमाण कार्याें की भारत सरकार से मिली मंजूरी

*मां मनसा देवी के दर्शन करने आने वाले मां के भक्तों की यात्रा होगी सुगम एवं सुरक्षित।*

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दिये कार्यदायी संस्था को तत्परता एवं समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।*

हरिद्वार 26 अक्टूबर 2025- ज्ञातव्य है कि वर्षा एवं भू-स्खलन के कारण मनसा देवी पैदल मार्ग कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गया था तथा मार्ग को तत्परता से दुरस्त करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से अनुमति हेतु शासन को पत्र प्रेषित किया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों से राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 85 वीं बोर्ड बैठक द्वारा राजाजी नेशनल पार्क रिजर्व वन क्षेत्र में कार्यों हेतु अनुमति प्रदान की गई।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यदायीं संस्था सिंचाई विभाग को निर्देश दिए है कि मनसा देवी पैदल सड़क मार्ग का जो भी पुर्ननिर्माण एवं मरम्मत कार्य किया जाना है उस कार्य को गुणवत्ता एवं समयबद्वता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें, जिससे मनसा देवी के दर्शन करने आने वाले श्रृद्धालुओं को आवागमन करने में कोइ भी असुविधा ना हो तथा सभी श्रृद्धालुओं की मनसा देवी यात्रा सुगम एवं सुरक्षित हो। जिलाधिकारी ने कहा कि मनसा देवी हरिद्वार की पहचान है इसलिए मां मनसा देवी क्षेत्र को सुरक्षित रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड ओमजी गुप्ता ने अवगत कराया कि मनसा देवी पैदल क्षतिग्रस्त मार्ग के पुर्ननिर्माण/मरम्मत कार्यो के लिए भारत सरकार से 156.48 लाख की धनराशि स्वीकृत की गयी है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मंसा देवी क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग को एवं पहाड़ी क्षेत्र के संरक्षण एवं पहाड़ी के कटाव को रोकने के उद्वेश्य से हिल ट्रीटमेंट निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

  • Related Posts

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    हरिद्वार। कुंभ मेले से पहले सोशल मीडिया पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की हत्या किए जाने को लेकर की गई पोस्ट के…

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक फेसबुक पोस्ट ने हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 3 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 4 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 5 views

    जूना अखाड़े ने कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी को दी जगतगुरु की उपाधि, वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा

    • By Admin
    • July 23, 2026
    • 5 views

    गुप्त नवरात्रि समापन पर प्राचीन हनुमान मंदिर में कन्या पूजन

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 6 views

    केरियर्स360 की रैंकिंग में एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को एएए ग्रेड, शिक्षा की गुणवत्ता को मिली राष्ट्रीय पहचान

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 11 views