मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। चैत्र नवरात्रि को शक्ति की उपासना का पर्व बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है। नवरात्र का यह पर्व समाज में नारी के महत्व और सामर्थ्य को दर्शाता है। इस अवसर पर किया जाने वाला कन्या पूजन नारी शक्ति के महत्व का प्रतीक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी से नारियों के सम्मान की भी अपील की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वेदों और पुराणों में चैत्र नवरात्रि को विशेष महत्व दिया गया है। इसे आत्मशुद्धि तथा सद् प्रवृत्ति का आधार माना गया है। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। चैत्र नवरात्रों की प्रदेश में धार्मिक महत्ता के दृष्टिगत सभी प्रमुख देवी मंदिरों एवं शक्तिपीठों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की परम्परा रही है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय सनातन परम्परा में किसी भी शुभ कार्य के प्रारम्भ में संकल्प लेने का विधान रहता है। शक्ति के अनुष्ठान का यह पर्व रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरणा प्रदान करने वाला हो इसका हमें संकल्प लेना होगा। यह पर्व हमें नवीन उत्साह के साथ देश व समाज की सेवा की भी प्रेरणा देता है। यह नवसंवत्सर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि प्रदान करने वाला हो इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

  • Related Posts

    मुख्य सचिव ने सभी सचिवों के साथ सचिव स्तर की समीक्षा बैठक आयोजित करते हुए संबंधित विभागों को विभिन्न मुद्दों के संबंध में जरुरी दिशा- निर्देश दिए

    मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सभी सचिवों के साथ सचिव स्तर की समीक्षा बैठक आयोजित करते हुए संबंधित विभागों को विभिन्न मुद्दों के संबंध में जरुरी दिशा- निर्देश दिए। मुख्य…

    श्रावण सोमवार पर श्री मंशेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक, श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने संयम बरतने की श्रद्धालुओं से की अपील

    हरिद्वार। श्रावण मास के पहले सोमवार को मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर स्थित श्री मंशेश्वर महादेव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्य सचिव ने सभी सचिवों के साथ सचिव स्तर की समीक्षा बैठक आयोजित करते हुए संबंधित विभागों को विभिन्न मुद्दों के संबंध में जरुरी दिशा- निर्देश दिए

    • By Admin
    • July 14, 2025
    • 3 views

    श्रावण सोमवार पर श्री मंशेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक, श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने संयम बरतने की श्रद्धालुओं से की अपील

    • By Admin
    • July 14, 2025
    • 3 views

    श्रावण सोमवार पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में दिनभर चला जलाभिषेक

    • By Admin
    • July 14, 2025
    • 3 views

    भाकियू (नैन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जोगेंद्र घासीराम नैन ने नियुक्त किए प्रदेश अध्यक्ष

    • By Admin
    • July 14, 2025
    • 3 views

    मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट

    • By Admin
    • July 14, 2025
    • 4 views

    मुख्यमंत्री ने दिए शिक्षा में गुणात्मक सुधार के निर्देश

    • By Admin
    • July 14, 2025
    • 4 views