मुख्यमंत्री धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से देहरादून आते ही रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भोजन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को भोजन परोसा और खिलाड़ियों के साथ बैठकर भोजन भी किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे अनेक राज्यों खिलाड़ियों से बात कर उनका हौंसला भी बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने शूटिंग रेंज का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों की अच्छी शुरुआत हुई है राज्य सरकार का प्रयास है कि सभी खिलाड़ी देवभूमि उत्तराखंड से अच्छा अनुभव लेकर जाएं। खिलाड़ियों और आगंतुकों को हर संभव सुविधा प्रदान करने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल का अनुभव राज्य के लिए काफी कारगर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर राज्य के खिलाड़ियों को वहां के खानपान के हिसाब से भोजन व्यवस्था देने के प्रयास किए गए हैं। मुख्यमंत्री राष्ट्रीय खेल की हर पल अपडेट अधिकारियों से ले रहें हैं और स्वयं विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।9

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा, खेल निदेशक श्री प्रशांत आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून श्री अजय सिंह मौजूद थे।

  • Related Posts

    अर्द्धकुम्भ 2027 के भव्य, दिव्य तथा सफल आयोजन हेतु दीर्घकालिक कार्यों की कार्य योजना शीघ्रता से तैयार करना सुनिश्चित करें

    *हरिद्वार, दिनांक 07 फरवरी 2025* अर्द्धकुम्भ 2027 के भव्य, दिव्य तथा सफल आयोजन हेतु दीर्घकालिक कार्यों की कार्य योजना शीघ्रता से तैयार करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह…

    शांतिकुंज के रोहित ने राष्ट्रीय खेल-25 में जीता स्वर्ण

    संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से लिया आशीर्वाद हरिद्वार 7 फरवरी। इन दिनों उत्तराखण्ड में 38वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन हो रहा है। इसमें योगासना टीम इवेंट (दशावतार थीम) मेंं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अर्द्धकुम्भ 2027 के भव्य, दिव्य तथा सफल आयोजन हेतु दीर्घकालिक कार्यों की कार्य योजना शीघ्रता से तैयार करना सुनिश्चित करें

    • By Admin
    • February 7, 2025
    • 3 views

    शांतिकुंज के रोहित ने राष्ट्रीय खेल-25 में जीता स्वर्ण

    • By Admin
    • February 7, 2025
    • 4 views

    बीआरपी-सीआरपी भर्ती में देरी पर विभागीय मंत्री ने जताई नाराजगी

    • By Admin
    • February 7, 2025
    • 4 views

    एसएसपी के धैर्यवान नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस का बड़ा कारनामा

    • By Admin
    • February 7, 2025
    • 4 views

    वेस्ट फ्लावर रिप्रोसेसिंग तकनीकी प्रशिक्षण संपन्न

    • By Admin
    • February 7, 2025
    • 4 views

    वेस्ट फ्लावर रिप्रोसेसिंग तकनीकी प्रशिक्षण संपन्न

    • By Admin
    • February 7, 2025
    • 2 views