मनसा देवी मंदिर परिसर से 30 बंदर रेस्क्यू किया 

हरिद्वार।

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन ने बुधवार को रेस्क्यू अभियान चलाकर मनसा देवी मंदिर परिसर से करीब 30 बंदरों को रेस्क्यू किया है।

मनसा देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं पर बंदरों के हमलों की शिकायत पर पार्क प्रशासन ने बंदरों को रेस्क्यू करने का अभियान चलाया है। राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज के रेंजर बीडी तिवारी, डिप्टी रेंजर गणेश बहुगुणा के नेतृत्व में बंदरों को रेस्क्यू करने का अभियान चलाया गया। रेंज के डिप्टी रेंजर गणेश बहुगुणा ने बताया कि मनसा देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं पर बंदर हमला कर रहे थे, बंदर श्रद्धालुओं पर हमला कर प्रसाद और अन्य खाने-पीने की सामग्रियों को छीन रहे थे। जिसकी शिकायत पर राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज के अश्वनी पांडे, शराफत, दिलीप आदि कर्मचारियों ने बुधवार को बंदरों को रेस्क्यू करने का अभियान चलाया। करीब 30 बंदरों को मनसा देवी मंदिर परिसर से रेस्क्यू किया गया। जिन्हें चिड़ियापुर के रेस्क्यू सेंटर में भेज दिया जाएगा। मनसा देवी मंदिर परिसर में बंदरों को रेस्क्यू करने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 14 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 20 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 22 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 21 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 26 views