भारतीय संस्कृति में वेदों का विशेष स्थान है:राज्यपाल

*राजभवन देहरादून/हरिद्वार 16 नवम्बर, 2024*

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज हरिद्वार के कनखल में आयोजित अखिल भारतीय वैदिक सम्मेलन-2024 में प्रतिभाग किया। यह तीन दिवसीय सम्मेलन महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें देश के 14 राज्यों से चारों वेदों की 10 शाखाओं के विद्वान सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में राज्यपाल ने वेदों के विशिष्ट विद्वानों को सम्मानित किया और परिसर में लगी वेदों से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वेदों का विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि वेद भारतीय ज्ञान परंपरा की नींव हैं। इनमें वर्तमान और भविष्य की सभी चुनौतियों का समाधान छिपा है। वेदों का अध्ययन करने वाला व्यक्ति समाज का सच्चा मार्गदर्शक बनता है। वेद केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन के हर पहलू को प्रकाशित करने वाली ज्ञान की ज्योति हैं।

राज्यपाल ने उत्तराखण्ड को वेदों और वैदिक शिक्षा की पावन भूमि बताते हुए कहा कि यह ऋषियों और संतों की साधना स्थली रही है। यहाँ हजारों वर्षों से वेदों का पठन-पाठन होता आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम वेदों के अमूल्य ज्ञान को पूरी मानवता तक पहुंचाएं और नई पीढ़ी को इससे जोड़ें। देवभूमि का हर कण ऋषि-मुनियों की तपस्या और ज्ञान से ओतप्रोत है। राज्यपाल ने भारतीय संस्कृति के अद्वितीय इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसकी जड़ें वेद, उपनिषद, महाभारत, रामायण और पुराणों में हैं।

राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सम्मेलन वेदों के अध्ययन और उनके महत्व को समझने में जनमानस की रूचि बढ़ाएगा। उन्होंने इस आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और कहा कि ऐसे प्रयास हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और सशक्त बनाने में सहायक होंगे।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी श्री विश्वेश्वरानंद गिरी महाराज, पतंजलि के कुलपति आचार्य बाल कृष्ण, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के सचिव प्रो. विरूपाक्ष वी. जड्डीपाल, पूर्व सचिव प्रो. किशोर मिश्र, जिलाधिकारी हरिद्वार कमेंद्र सिंह, एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल, और कई विद्वान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    धोखाधड़ी में वांछित चल रही महिला आरोपी को रामधाम कालोनी कोतवाली रानीपुर से धरा

    *फर्जी कागजात लगाकर यस बैंक हरिद्वार में शाकुंभरीऑटोमोबाइल के नाम से फर्जी खाता खोलकर वाहन लोन के नाम पर लिए थे 36 लाख* *वर्ष 2023 में दर्ज हुआ था मुकदमा,पकड़ी…

    हरिद्वार में एकदिवसीय निःशुल्क जल प्याऊ का सफल आयोजन: हरिद्वार प्रशासन की जनसेवा पहल

    हरिद्वार, 1 जून 2025 – हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा रोशनाबाद स्थित जिलाधिकारी आवास कॉलोनी के सामने मुख्य सड़क पर एक निःशुल्क एकदिवसीय जल प्याऊ का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धोखाधड़ी में वांछित चल रही महिला आरोपी को रामधाम कालोनी कोतवाली रानीपुर से धरा

    • By Admin
    • June 1, 2025
    • 3 views

    हरिद्वार में एकदिवसीय निःशुल्क जल प्याऊ का सफल आयोजन: हरिद्वार प्रशासन की जनसेवा पहल

    • By Admin
    • June 1, 2025
    • 3 views

    सूबे के नर्सिंग कॉलेजों को मिले 26 नर्सिंग ट्यूटर

    • By Admin
    • June 1, 2025
    • 3 views

    साध्वी ऋतम्भरा के नेतृत्व में निराश्रित बेटियों को नव जीवन देने का जो दिव्य कार्य हो रहा है, वह समाज में आशा, करुणा और पुनर्निर्माण का सशक्त प्रतीक है:मुख्यमंत्री धामी

    • By Admin
    • June 1, 2025
    • 3 views

    एक महीने में श्री केदारनाथ धाम यात्रा में लगभग 200 करोङ का कारोबार

    • By Admin
    • June 1, 2025
    • 3 views

    मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा प्राधिकरण द्वारा आयोजित Monsoon -2025: Preparedness कार्यशाला में किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • May 31, 2025
    • 3 views