भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी:मदन कौशिक

भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार नगर निगम की प्रत्याशी श्रीमती किरण जैसल का स्वागत शिव मूर्ति स्थित होटल सिटी सेंटर पर किया गया

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सर्व सम्मति से एक ऐसा प्रत्याशी हरिद्वार की जनता को दिया है जो सर्व सुलभ है अनुभवी है और लोगों के बीच का है उन्हें विश्वास है कि एक बड़े अंतर के साथ भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार नगर निगम की सीट को जीतने जा रही है उनके पति श्री सुभाष चंद्र भी बहुत अनुभवी पार्षद रहे हैं उनके अनुभव का लाभ भी भाजपा प्रत्याशी को सभी 60 वार्डों में भी अवश्य मिलेगा

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण की पक्षधर है और महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण भी भाजपा ने दिया है आज किरण जैसल जी की घोषणा होते ही सारे हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और भाजपा प्रत्याशी की विजय श्री अभी से ही सुनिश्चित हो गई है शहर के अधिकांश लोग दलीय प्रतिबद्धता छोड़कर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती किरण जैसल को बधाई दे रहे हैं

भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने इस अवसर पर नव घोषित प्रत्याशी श्रीमती किरण जैसल को बधाई दी

भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी श्रीमती किरण जैसल का गंगा पूजन कल दिनांक 30 दिसंबर को प्रातः 10:00 बजे हर की पौड़ी पर किया जाएगा और नामांकन दोपहर 1:00 बजे रोशनाबाद में किया जाएगा उन्होंने बताया कि उनके नामांकन के समय सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, चुनाव प्रभारी श्री ज्योति प्रसाद गैरोला सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे

आज हुए स्वागत समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार कुमार पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पराशर सुनील सेठी चंद्रशेखर कल राजू मनोचा मंडल अध्यक्ष तरुण नैय्यर हीरा सिंह बिष्ट राजेश शर्मा नागेंद्र राणा मोहित शर्मा उज्ज्वल पंडित डॉ सिद्धार्थ चक्रपाणि आदि उपस्थित रहे

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    हरिद्वार, नासिक और उज्जैन कुंभ में वाल्मीकि अखाड़ा के संत समाज के साथ स्नान की घोषणा की सनातन धर्म में जातिगत भेदभाव का कोई स्थान नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी गंगा किसी से…

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    देहरादून। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 5 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 9 views

    रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को मिला संतों का समर्थन

    • By Admin
    • August 6, 2026
    • 7 views

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 8 views