एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नशे की खेप पर बार

*ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत ANTF टीम हरिद्वार व पथरी पुलिस ने मेडिकल पर मारा छापा*

*मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था, नशे के इंजेक्शनों का काला कारोबार*

*आरोपी के कब्जे से 66 नशे के इंजेक्शन व 3300 नशे की गोलियां बरामद*

*नशे के अवैध कारोबार के ख़िलाफ़ ठोस कार्यवाही से स्थानीय लोगों नें भी प्रशंसा ज़ाहिर की*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत जनपद हरिद्वार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में ANTF टीम हरिद्वार को हाल ही में सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम धनपुरा में मेडिकल स्टोर का मालिक नशे के इंजेक्शन व दवाईयां बेचने का काम करता है।

इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त मेडिकल स्टोर की जाँच की गई तो पाया कि स्टोर संचालक बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चला रहा था जो मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे से सम्बन्धित ड्रग्स आदि के अवैध कारोबार में लिप्त था, तथा नशे में लिप्त लोगों को नशीले इंजेक्शन और दवाइयाँ बेचता था ।

दिनांक 28/12/24 को ग्राम धनपुरा में मेडिकल स्टोर पर ANTF टीम व थाना पथरी पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की व छापेमारी के दौरान मैडिकल स्टोर से नशे के 66 इंजेक्शन व 3300 नशे की गोलियां बरामद की गयी।

पुलिस टीम के द्वारा जानकारी ली गई तो पता लगा जिन लोगों से प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन और दवाइयाँ ख़रीदी जाती थी उनके ख़िलाफ़ जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जायेंगी।

आरोपी के विरुद्ध थाना पथरी पर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

*नाम पता आरोपी*

1. सहवान पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी का विवरण*

1- 66 इंजेक्शन (Tramadol BP 2ML),

2-10 पत्ते (कुल 300 गोली)

3-Lorazepam Tablet l.P Ativan 2 MG,300 पत्ते (कुल 3000 गोलियां)

4-Alprazolam Tablet’s lP Zany 0.5

*पुलिस टीम*

1- उ.नि.रंजीत तोमर (ANTF)

2-उ.नि.सुधांशु कौशिक

3-हे.कां.मुकेश (ANTF)

4-हे.कां. राजवर्धन (ANTF)

5- कां. जयपाल चौहान

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 3 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 15 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 18 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 18 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 17 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 19 views