ब्रिटिश संसद में गूंजा भारतीय अध्यात्म का स्वर

डॉ. चिन्मय पण्ड्या के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति को मिला विशेष सम्मान

हरिद्वार 2 अगस्त।

ब्रिटेन की ऐतिहासिक संसद वेस्टमिंस्टर (हाउस ऑफ पार्लियामेंट) में आयोजित ‘पीस एंड लीडरशिप कॉन्क्लेव 2025’ में भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और नैतिक नेतृत्व के सार्वभौमिक संदेश को गौरवपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि युवा आइकॉन डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने भारत के सनातन मूल्यों, गायत्री मंत्र की साधना और वसुधैव कुटुम्बकम् की विचारधारा को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष प्रभावशाली ढंग से रखा। इस आयोजन में डॉ. पण्ड्या के नेतृत्व में भारत से गए एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया, जो वर्तमान में भारतीय संस्कृति के वैश्विक विस्तार एवं संवाद के उद्देश्य से विदेश प्रवास पर है।

यह आयोजन ब्रिटेन की संसद (हाउस ऑफ पार्लियामेंट, वेस्टमिंस्टर) में आयोजित हुआ, जो स्वयं में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। बता दें कार्यक्रम का आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा किया गया था, जो कि न केवल एक बौद्धिक विमर्श था, बल्कि भारतीय संस्कृति के सार्वभौमिक मूल्यों — वसुधैव कुटुम्बकम्, करुणा एवं स्वधर्म  को वैश्विक परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत करने का एक ऐतिहासिक अवसर भी बना। इसके माध्यम से यह संदेश पुनः स्पष्ट हुआ कि भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपराएं आज के समय में भी विश्व के लिए मार्गदर्शक भूमिका निभा रही हैं।

इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति युवा आइकॉन डॉ. पण्ड्या ने कहा कि शांति केवल एक बाहरी स्थिति नहीं, बल्कि आंतरिक चेतना का विस्तार है। भारतीय दर्शन हमें सिखाता है कि नेतृत्व का मूल आधार आत्मानुशासन, करुणा और वैश्विक कल्याण की भावना में निहित होना चाहिए। युवा आइकॉन डॉ. पंड्या के भारतीय जीवन मूल्यों, गायत्री मंत्र, आध्यात्मिक नेतृत्व और विश्व बंधुत्व की विचारधारा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा प्रतिपादित विचार आज भी मानवता के लिए सच्चा मार्गदर्शक साबित हो रहे हैं।

कार्यक्रम में कई विशिष्ट अंतरराष्ट्रीय विचारक एवं गणमान्य अतिथि शामिल हुए, जिनमें लॉर्ड क्रिश रावल, निदेशक, फेथ इन लीडरशिप (यूके), डॉ. मार्क ओवेन, निदेशक, सेंटर फॉर रिलिजन, रीकंसीलेशन एंड पीस, यूनिवर्सिटी ऑफ विंचेस्टर, मिस्टर विलियम जोन्स, सीनियर फेलो, फ्यूचर फॉर लाइफ इंस्टिट्यूट जैसे प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं। उपस्थित महानुभावों को युवा आइकॉन डॉ चिन्मय पण्ड्या ने गायत्री महामंत्र लिखित मंत्रचादर, युग साहित्य आदि भेंटकर सम्मानित किया।

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने युवा आइकॉन डॉ. पण्ड्या के विचारों की सराहना की और कहा कि भारतीय आध्यात्मिकता को आज के नेतृत्व और नीतिगत विमर्श के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। ज्ञात हो कि यह आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 2026 में आयोजित होने जा रहे गायत्री परिवार की संस्थापिका वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी समारोह एवं अखंड दीप के शताब्दी वर्ष से पूर्व वैश्विक स्तर पर लोगों को जोड़ना है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    हरिद्वार, 10 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    हरिद्वार, 10 जून। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 4 views

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 4 views

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 6 views

    न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views

    राष्ट्रीय लोकदल का गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views