बिहार चुनाव में एनडीए और भाजपा पार्टी को विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न

हरिद्वार,भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के द्वारा बिहार चुनाव में एनडीए और भाजपा पार्टी को विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर एकत्र होकर आतिशबाजी कर ,ढोल नगाड़ों के साथ खुशियां मनाई और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि बिहार में भाजपा की जीत ने यह तय कर दिया है कि जनता विकास के मुद्दों पर समर्थन करती है। भाई भतीजवाद, जातिवाद, धर्मवाद से ऊपर उठकर काम करने वाली पार्टी को मौका देती है। बिहार में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की जीत प्रत्येक कार्यकर्ता एवं देवतुल्य जनता की जीत है और बिहार की एनडीए सरकार और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की जीत है।

यह जीत नरेंद्र मोदी एवं भाजपा संगठन की जीत है। जिन्होंने रात दिन लगकर भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। बिहार राज्य में सरकार बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। इस अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक ने सभी को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि बिहार के अंदर भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की जितने ने साबित कर दिया है कि बिहार के अंदर एनडीए के द्वारा विकास किया है और केंद्र की सरकार के द्वारा बिहार से जंगल राज को समाप्त कर सुशासन की स्थापना की गई है। बिहार में महिला ,पिछड़ों मजदूर, किसानों ने जातिवाद धर्मवाद से उपर उठकर एनडीए को समर्थन देकर भाजपा को प्रचंड की दिलाई है। हम सभी बिहार की जनता को प्रणाम करते हैं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास किया।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि बिहार के अंदर भाजपा और एनडीए लगातार शासन में रही है। और वहां पर लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। और आगे भी केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सुशासन की स्थापना करेंगे। इन चुनाव ने साबित कर दिया है कि पूरे भारत में भाजपा की लहर है। और उत्तराखंड के अंदर भी हम लोग 2027 में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने जा रहे हैं।अवसर पर महापौर किरण जैसल, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल पूर्व मेयर मनोज गर्ग,जिला महामंत्री संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट , विकास तिवारी ,योगेश चौहान,लव शर्मा,,अनु कक्कड़ , विशाल गर्ग,आशु चौधरी निपेंद्र चौधरी, पारुल चौहान, रंजीया झा,सुषमा चौहान, सुनील पांडे हितेश चौधरी उमेश पाठक आशीष झा प्रीति गुप्ता , रंजीता चतुर्वेदी , एजाज हसन, कैलाश भंडारी, तुशांक भट्ट, बिंदरपाल,राजेश शर्मा ,राजवीर कश्यप , सुधांशु त्रिपाठी, तरुण चौहान अमन कुरेशी, सुधांशु सैनी,तरुण नायर, करुणा चौहान ,रितु ठाकुर,अरविंद कुशवाहा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, नकली राम सैनी, लक्ष्मण सिंह नगर, राजन खन्ना, देवेंद्र चावला, पंकज बागड़ी ,मनोज सिंह, विनीत प्रताप सिंह सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    पहले 200 रुपये का स्मारक सिक्का, अब डाक टिकट से भारत सरकार ने दी संत परंपरा को राष्ट्रीय श्रद्धांजलि हरिद्वार। पूज्य माता हासी देवी जी के 200वें जन्मोत्सव वर्ष के…

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    यूपीसीएल पर भड़के जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर, बोले- जबरन मीटर लगाए तो हाईकोर्ट तक जाएंगे हरिद्वार। शिवालिक क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने वाले एक व्यापारी पर यूपीसीएल की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 3 views

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 4 views

    श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

    • By Admin
    • July 10, 2026
    • 6 views

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 7 views

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 11 views

    देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी सुभाष घाट पर हुआ सुंदरकांड पाठ

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 9 views