बहादुरपुर कांड में आरोपी हर्ष मेहता की जमानत अर्जी रद्द

हरिद्वार। संवाददाता

राजन हत्याकांड में शामिल आरोपी हर्ष मेहता की जमानत अर्जी जनपद न्यायाधीश प्रशांत जोशी ने रद्द कर दी।आरोप है कि करीब डेढ़ दर्जन हथियाबंद हमलावरों के साथ मिलकर राजन की हत्या को अंजाम दिया गया था।

वादी पक्ष के अधिवक्ता सुशील कुमार ने बताया कि 16 मार्च 2025 की रात पथरी क्षेत्र स्थित बहादरपुर जट गांव निवासी राजन मोटर साईकिल पर सामान लेने के लिए ज्वालापुर जा रहा था। उसी दौरान इक्कड़ रेलवे स्टेशन फाटक पर दो चार पहिया वाहनों पर पहुंचे हथियारबंद हमलावरों ने राजन को जान से मारन की नीयत पर तमंचे से फायर करने का आरोप लगाया है। यही नही,मुख्य आरोपी जतिन चौधरी पर राजन की जांघ पर गोली मारने का आरोप है। मौके पर राजन की मृत्यु हो गई थी। आरोप लगाया है कि घटना को अंजाम देकर सभी हमलावार मौके से फरार हो गए थे। मृतक राजन के भाई ने आरोपी हर्ष मेहता पुत्र मनोज कुमार निवासी बहादरपुर हाउसिंग कॉलोनी, पटना बिहार समेत करीब डेढ़ दर्जन हमलावरों के खिलाफ संबधित धाराओं में केस दर्ज कराया था।

वहीं,घटना में दूसरे पक्ष की ओर से जतिन चौधरी को भी गंभीर चोटे पहुंची थी।

पुलिस ने आरोपी हर्ष मेहता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले की सुनवाई के बाद जनपद न्यायाधीश प्रशांत जोशी ने आरोपी हर्ष मेहता की जमानत अर्जी रद्द कर दी है

  • Related Posts

    गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

    हरिद्वार। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगोत्री धाम के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रक रवाना किया गया। चरण पादुका…

    भाजपा नेता विनोद मिश्रा की पुत्री व भतीजी ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

    हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद मिश्रा की पुत्री यश्या मिश्रा और भतीजी परी मिश्रा ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर परिवार और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 5 views

    भाजपा नेता विनोद मिश्रा की पुत्री व भतीजी ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 7 views

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    • By Admin
    • April 9, 2026
    • 7 views

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 14 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 11 views

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 10 views