बड़ी खबर:उत्तराखंड : राज्य कैबिनेट ने दी भू कानून को मंजूरी

*क्या हैं नए भू कानून के प्रमुख प्रावधान ?*

• 2018 के सभी प्रावधान निरस्त

•राज्य सरकार द्वारा पूर्व में 2018 में लागू किए गए सभी प्रावधानों को नए कानून में समाप्त कर दिया गया है।

• बाहरी व्यक्तियों की भूमि खरीद पर प्रतिबंध

• हरिद्वार और उधम सिंह नगर को छोड़कर, उत्तराखंड के 11 अन्य जिलों में राज्य के बाहर के व्यक्ति हॉर्टिकल्चर और एग्रीकल्चर की भूमि नहीं खरीद पाएंगे।

• पहाड़ों में चकबंदी और बंदोबस्ती

• पहाड़ी इलाकों में भूमि का सही उपयोग सुनिश्चित करने और अतिक्रमण रोकने के लिए चकबंदी और बंदोबस्ती की जाएगी।

•जिलाधिकारियों के अधिकार सीमित

• अब जिलाधिकारी व्यक्तिगत रूप से भूमि खरीद की अनुमति नहीं दे पाएंगे। सभी मामलों में सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया होगी।

• ऑनलाइन पोर्टल से होगी भूमि खरीद की निगरानी

• प्रदेश में जमीन खरीद के लिए एक पोर्टल बनाया जाएगा, जहां राज्य के बाहर के किसी भी व्यक्ति द्वारा की गई जमीन खरीद को दर्ज किया जाएगा।

• शपथ पत्र होगा अनिवार्य

• राज्य के बाहर के लोगों को जमीन खरीदने के लिए शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा, जिससे फर्जीवाड़ा और अनियमितताओं को रोका जा सके।

• नियमित रूप से भूमि खरीद की रिपोर्टिंग

• सभी जिलाधिकारियों को राजस्व परिषद और शासन को नियमित रूप से भूमि खरीद से जुड़ी रिपोर्ट सौंपनी होगी।

• नगर निकाय सीमा के भीतर तय भू उपयोग

• नगर निकाय सीमा के अंतर्गत आने वाली भूमि का उपयोग केवल निर्धारित भू उपयोग के अनुसार ही किया जा सकेगा।

• यदि किसी व्यक्ति ने नियमों के खिलाफ जमीन का उपयोग किया, तो वह जमीन सरकार में निहित हो जाएगी।

*क्या होगा नए कानून का प्रभाव ?*

इस कानून से उत्तराखंड में बाहरी लोगों द्वारा अंधाधुंध भूमि खरीद पर रोक लगेगी।

पहाड़ी क्षेत्रों में भूमि का बेहतर प्रबंधन होगा, जिससे राज्य के निवासियों को अधिक लाभ मिलेगा।

भूमि की कीमतों में अप्राकृतिक बढ़ोतरी पर नियंत्रण रहेगा और राज्य के मूल निवासियों को भूमि खरीदने में सहूलियत होगी।

सरकार को भूमि खरीद-बिक्री पर अधिक नियंत्रण प्राप्त होगा, जिससे अनियमितताओं पर रोक लगेगी।

  • Related Posts

    शांतिकुंज ने अंध विद्यालय के 448 विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग किट

    दिव्यांग बच्चों में ईश्वर की विशेष अनुकंपा होती है: शैफाली पंड्या हरिद्वार 7 जुलाई। गायत्री परिवार की संस्थापिका परम वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल विश्व गायत्री…

    मेयर किरण जैसल ने किया शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत

    हरिद्वार, 7 जुलाई। उत्कर्ष स्पोर्ट्स फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित तीसरी हरिद्वार ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। भूपतवाला स्थित श्री सीताराम सेवा सदन,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शांतिकुंज ने अंध विद्यालय के 448 विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग किट

    • By Admin
    • July 7, 2025
    • 3 views

    मेयर किरण जैसल ने किया शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत

    • By Admin
    • July 7, 2025
    • 5 views

    सीएम धामी ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित की जा रही 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी (टैम्पो ट्रेवलर) का फ्लैग ऑफ किया

    • By Admin
    • July 7, 2025
    • 4 views

    शिक्षा मंत्री ने किये 486 लाख के निर्माण कार्यों का शिलान्यास

    • By Admin
    • July 7, 2025
    • 5 views

    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री से भेंट कर राज्य में कृषि से सम्बधित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में विशेष सहयोग का किया अनुरोध

    • By Admin
    • July 7, 2025
    • 5 views

    योग प्रशिक्षकों के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

    • By Admin
    • July 6, 2025
    • 5 views