संपूर्ण भारत के जन जन में बसे हैं महान छत्रपति शिवाजी: प्रो बत्रा

भारत के गौरवशाली इतिहास का केंद्र बिंदु हैं शिवाजी महाराज: प्रो माहेश्वरी

हरिद्वार19 फरवरी 2025

एस. एम. जे. एन. पी. जी. कॉलेज में आज महान छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवाजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर बौद्धिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना से किया गया। इस अवसर पर महान छत्रपति शिवाजी महाराज को कोटि कोटि नमन करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष आज का दिन महान छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के रूप में मनाया जाता हैं यह दिन शिवाजी महाराज की वीरता और साहस को याद करने वाला दिन हैं। प्रो बत्रा ने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन सभी को प्रेरणा देने वाला हैं। उन्होंने कहा कि संपूर्ण भारत के जन जन के मन में शिवाजी महाराज बसे हैं। शिवाजी महाराज की वीरता, कुशल रणनीतियां, युद्ध कौशल की अतुलनीय क्षमता हम सभी को देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने तथा मातृभूमि को सर्वोच्च त्याग अर्पित करने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज भारत के गौरवशाली इतिहास के केंद्र बिंदु के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी बुद्धिमत्ता और शौर्य से मराठा साम्राज्य को नई ऊंचाई पर पहुंचाने तथा जन जन में भारत वर्ष तथा स्वराज के प्रति साहस भरने के लिए शिवाजी महाराज को सदैव स्मरण किया जायेगा। इस अवसर पर वार्ड मेंबर यादराम वालिया, विकास शर्मा तथा पूर्व छात्र आदर्श कश्यप ने भी शिवाजी महाराज को उनके अदम्य साहस के लिए याद किया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने संबंधित विषय पर भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें मोहिनी तथा अपराजिता को प्रथम, कशिश एवं दिव्यांशु नेगी को द्वितीय, चंद्रकिरण तथा अंश को तृतीय पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल के रूप में डॉ मोना शर्मा तथा डॉ सरोज शर्मा ने महती भूमिका निभाई। इस अवसर पर संयोजक मंडल में डॉ पद्मावती तनेजा, डॉ पल्लवी, श्रीमती ऋचा मिनोचा ने संयुक्त रूप से विशेष योगदान दिया। इस कार्यक्रम के मुख्य रूप से डॉ शिवकुमार चौहान, वैभव बत्रा, दिव्यांश शर्मा, हरीश चंद्र जोशी, अर्शिका, गौरव बंसल सहित सौरभ सैनी, आदित्य नौटियाल, ईशा कश्यप आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने किया श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत हरिद्वार। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बाबा हठयोगी…

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    हिंदी दिवस महोत्सव का हुआ भव्य समापन स्थायी लोक अदालत हरिद्वार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर का आयोजन हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 4 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 5 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 5 views

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 10 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 10 views