प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

हीराबेन मोदी की जयंती पर साधु-संतों का सम्मान, धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन

हरिद्वार। सिद्धपीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी माता लाल देवी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता स्वर्गीय हीराबेन मोदी की जयंती भी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के तहत साधु-संतों को भोजन कराया गया तथा उन्हें दक्षिणा, फल एवं वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।उन्होंने कहा कि हीरा बेन मोदी का शरीर नहीं है लेकिन उनका आशीर्वाद सदैव उन पर बना रहेगा।

मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना में भाग लिया और देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर संचालक भक्त दुर्गादास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और देश वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है।

रामायण पाठ, कन्या पूजन और हवन से गुंजायमान रहा मंदिर परिसर

कार्यक्रम के दौरान रामायण पाठ, कन्या पूजन, हवन तथा साधु-संतों और साध्वियों का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं ने देश की उन्नति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। आयोजन में उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक गौरव के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

भक्त दुर्गादास ने कहा कि जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों से देशवासियों में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व भारत को विश्व मंच पर मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया तथा सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की उन्नति, सामाजिक समरसता और जनकल्याण की कामना की। पूरे आयोजन का वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। इस अवसर पर पंडित हीरामणि जोशी, हेमंत थपलियाल, पंडित जगदीश प्रसाद, सुभाष दिवाकर सहित अनेक श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की।

  • Related Posts

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    हरिद्वार। कुंभ मेले से पहले सोशल मीडिया पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की हत्या किए जाने को लेकर की गई पोस्ट के…

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक फेसबुक पोस्ट ने हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 3 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 4 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 4 views

    जूना अखाड़े ने कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी को दी जगतगुरु की उपाधि, वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा

    • By Admin
    • July 23, 2026
    • 5 views

    गुप्त नवरात्रि समापन पर प्राचीन हनुमान मंदिर में कन्या पूजन

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 6 views

    केरियर्स360 की रैंकिंग में एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को एएए ग्रेड, शिक्षा की गुणवत्ता को मिली राष्ट्रीय पहचान

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 11 views