प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी

आज भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के द्वारा नगर निगम परिसर हरिद्वार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा ही संकल्प राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर उनके त्याग, समर्पण, सेवा एवं जनकल्याणी कार्यों पर उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का नगर निगम महापौर किरण जैसल, हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान व सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक लव शर्मा के द्वारा रिबन काटकर शुभारंभ किया गया।

हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि यह एक ऐसा मंच है जो उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करता है। यह प्रदर्शनी उनके बचपन से लेकर वर्तमान तक के जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों को दर्शाती है। जैसे कि उनका बचपन, शिक्षा, और राजनीतिक जीवन।

इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से संबंधित फोटो और दस्तावेज प्रदर्शित किए गए हैं।

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य हम सभी को उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।

महापौर किरण जैसल ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन के प्रेरणादायक पहलुओं को भी प्रदर्शित किया गया है, जैसे कि उनकी कड़ी मेहनत और देश के प्रति उनकी निष्ठा।

जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधान सेवक के रूप में देश की बागडोर संभाली है तब से देश नित नए आयाम स्थापित कर रहा है।

विधायक रानीपुर आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी एक महत्वपूर्ण मंच है जो लोगों को उनके जीवन के बारे में जानने का अवसर प्रदान करती है। यह प्रदर्शनी लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के जीवन के प्रेरणादायक पहलुओं से प्रेरित होने का अवसर भी प्रदान करती है।

आज हम सब यहां उपस्थित जन उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश के विकास में अपना अपना योगदान देने का प्रण लें।

दायित्वधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से प्रधान सेवक की जिम्मेदारी संभाली है तब से देश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है चाहे देश का सड़क नेटवर्क हो ,रेल नेटवर्क हो, चाहे स्वास्थ्य की दिशा में उठाए गए सराहनीय कदम हो, किसान भाइयों के हित में लाभकारी योजनाएं ,महिलाओं के हित में लाभकारी योजनाएं चला कर लाभ देने का काम किया है।

सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक लव शर्मा ने कहा कि आज इस नगर निगम परिसर में लगाई गई इस प्रदर्शनी का उद्देश्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित अनुभूति प्रदर्शनी का आत्म अवलोकन करना है।

साथ ही जिस प्रकार केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ने अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक अपनी विभिन्न योजनाओं जैसे मुद्रा योजना, जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, सुरक्षा बीमा, आयुष्मान योजना, हर घर जल हर नल जल ,किसान सम्मान योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना जैसी अनेकों योजनाओं के माध्यम से देश के किसानों,देश की महिलाओं ,देश के युवाओं एवं बुजुर्गों के जीवन में आमूल चूल परिवर्तन करने का काम किया है यह अपने आप में ऐतिहासिक है।

इस अवसर पर तरुण नैय्यर, विनीत जोली अरविंद कुशवाहा मनोज शर्मा रितु ठाकुर मन्नू रावत रेनू शर्मा पार्षद राजेश शर्मा सचिन कुमार दीपक शर्मा अनु मेहता पिंकी चौधरी नागेंद्र राणा अनिल वशिष्ठ सूर्यकांत शर्मा सपना शर्मा सूर्यकांत शर्मा हरविंदर सिंह अनुज सिंह मोनिका सैनी इष्ट देव सोनी विपिन शर्मा प्रदीप त्यागी आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं…

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    योग को दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ, संतुलित और निरोग जीवन अपनाने का आह्वान हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तरी हरिद्वार स्थित परमार्थ गंगा घाट पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 3 views

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 5 views

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 4 views

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 5 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 8 views

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 7 views