पोलैंड में डॉ.चिन्मय पंड्या को मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान

हरिद्वार 13 फरवरी।

देवसंंस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या जी को पौलैण्ड में रॉक्लॉ शहर का सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। युवा आइकान डॉ पण्ड्या को मानवता के प्रति उनके अद्वितीय योगदान और समाज कल्याण में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका के लिए यह सम्मान दिया गया। सम्मान में सम्मान पत्र आदि भेंट किया गया। युवा आइकान ने इस सम्मान को विश्व भर के गायत्री परिवार को सौंप दिया। कहा कि हमारे आराध्यदेव युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्यश्री एवं माता भगवती देवी शर्मा की कृपा से यह प्राप्त हुआ है, इसमें अखिल विश्व गायत्री परिवार के करोड़ों परिजनों का समान अधिकार है। इस सम्मान से डॉ. पंड्या की जिम्मेदारियाँ और बढ़ गयी है। वे अपने मिशन के प्रति और अधिक समर्पित होंगे। इस प्रकार के सम्मान न केवल सम्मानित व्यक्ति के लिए बल्कि समाज और मानवता के लिए भी प्रेरणा का स्रोत होते हैं। बता दें युवा आइकान अब सौ से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं।

पौलैण्ड के रॉक्लॉ शहर में आयोजित इस सम्मान समारोह में टॉमसजो माजोविकी के मेयर मार्सिन विटको कार्तिकेय जौहरी, रॉक्लॉ में भारतीय गणराज्य के मानद वाणिज्य दूत और फादर क्रिजस्तिोफ किल्बोविक्ज, प्रमुख सेंट क्रिस्टोफर फाउंडेशन, रॉक्लॉ में धर्मशास्त्र के पोंटिफिकल संकाय के पूर्व कुलपति फादर आंद्रेज टॉमको आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या, श्रद्धेया शैलदीदी व शांतिकुंज व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरी सहित सम्मत गायत्री परिवार ने युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या को बधाई दी। बता दें कि युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या जी अपने यूरोप प्रवास के अंतर्गत इन दिनों पोलैण्ड हैं। वे बाल्टिक देशों का भी दौरा करेंगे और बाल्टिक देशों के शैक्षणिक संस्थानों में भारतीय संस्कृति पर विशेष व्याख्यान भी देंगे।

  • Related Posts

    चारधाम यात्रा 2025 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा 

    हरिद्वार। संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग के तत्वाधान में विभिन्न ट्रैवल एवं टूरिज्म से जुड़े संगठन एकत्रित हुए एवं सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार को ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

    धामी सरकार के तीन सफल वर्षों पर श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी बधाई और शुभकामनाएं

    अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और श्री मानसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के तीन वर्षों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चारधाम यात्रा 2025 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा 

    • By Admin
    • March 22, 2025
    • 5 views

    धामी सरकार के तीन सफल वर्षों पर श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी बधाई और शुभकामनाएं

    • By Admin
    • March 22, 2025
    • 5 views

    आगामी 10 साल की वित्तीय स्थिति की पूरी योजना तैयार की जाए- मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • March 22, 2025
    • 5 views

    भ्रष्टाचार, अतिक्रमण और अवैध कब्जों पर जारी रहेगा प्रहार

    • By Admin
    • March 22, 2025
    • 5 views

    पिछले तीन वर्षों में उत्तराखण्ड में सेवा, सुशासन और विकास के स्थापित हुए हैं नये आयाम -मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • March 22, 2025
    • 5 views

    धामी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर पूरे प्रदेश में होगा कार्यक्रमों का आयोजन

    • By Admin
    • March 22, 2025
    • 7 views