पूर्व छात्र ने महाविद्यालय को दिया अपनी सफलता का श्रेय 

3 दिसंबर 2025

आज एस एम जे एन पी जी कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में सहायक सांख्यिकी अधिकारी पद पर चयनित छात्र दली राम सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई विद्यार्थी किसी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता हैं तो महाविद्यालय के लिए वो गौरव का पल होता हैं। प्रोफ़ेसर बत्रा ने बताया की दलीराम वर्तमान में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र विषय में PHD कर रहे हैं ।इस अवसर पर उपस्थित अधिष्ठाता, छात्र कल्याण डॉ संजय माहेश्वरी ने पूर्व छात्र की इस सफलता पर शुभकामनाये देते हुए कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी सफलता अर्जित कर महाविद्यालय का नाम निरन्तर गौरवान्वित कर रहे हैं। इस अवसर पर सहायक सांख्यिकी अधिकारी पद पर चयनित छात्र दली राम ने अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय को देते हुए कहा कि मेरी इस सफलता के पीछे महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा किया गया परिश्रम हैं। इस अवसर पर प्रो विनय थपलियाल, डॉ शिव कुमार चौहान, डॉ मनोज सोही, दिव्यांश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    हरिद्वार, 03 मार्च। आगामी 2027 कुंभ मेले को लेकर एक न्यूज पोर्टल में प्रकाशित खबर पर संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। पोर्टल में दावा किया गया था कि…

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    हरिद्वार (गोपाल रावत ) अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा गुरूवार को जगदगुरू शंकराचार्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 3 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 5 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 6 views

    अर्द्धकुंभ 2027 को लेकर मेला प्रशासन की बैठक, पांच अखाड़ों की रही भागीदारी

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 8 views

    मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 5 views

    माता लाल देवी का 103वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 7 views