नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) का हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में होगा दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन

हरिद्वार। हरिद्वार की पावन भूमि पर पत्रकारों का महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है। एन.यू.जे. आई उत्तराखंड इकाई हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित इस महाकुंभ में एन.यू.जे. से जुड़े 22 राज्यों के पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल शामिल होंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम में पत्रकार की दशा और दिशा पर गहन मंथन किया जाएगा।

गौरतलब है कि भारत में पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) का हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में दो दिवसीय से राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए पत्रकारों के  पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।  संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पाण्डे पांडे ने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी एवं महामंत्री प्रदीप  कुमार तिवारी ने अधिवेशन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राष्ट्रीय अधिवेशन में देश ही नहीं अपितु मीडिया की वैश्विक चुनौतियों पर भी चर्चा होगी। संगठन के हरिद्वार जिलाध्यक्ष एवं मुख्य संयोजक आदेश त्यागी ने बताया देश के अलग अलग प्रांतों से आ रहे करीब 200 पत्रकार प्रतिनिधियों के ठहरने खाने व हरिद्वार भ्रमण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया हरिद्वार इकाई को दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन की जिम्मेदारी मिलना हमारे लिए गौरव की बात है। अधिवेशन को सफल और यादगार बनाने के लिए संगठन के सभी सदस्यों की ज़िम्मेदारी तय की गई है। संयोजक रामचंद्र कन्नौजिया एवं धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि पत्रकारों का यह महाकुम्भ पत्रकार जगत में नया सन्देश लेकर जाएगा। इस अवसर पर ब्रह्मदत्त शर्मा, महामंत्री डॉ. शिवा अग्रवाल, सुनील पाल, विकास झा, नरेश गुप्ता, राव रियासत पुंडीर, मनोज खन्ना, बालकृष्ण शास्त्री, काशीराम सैनी, प्रतिभा वर्मा, संतोष कुमार, शिव कुमार शर्मा, सुरेंद्र बोकाड़िया, नितिन सिंह राणा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    हरिद्वार, 03 मार्च। आगामी 2027 कुंभ मेले को लेकर एक न्यूज पोर्टल में प्रकाशित खबर पर संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। पोर्टल में दावा किया गया था कि…

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    हरिद्वार (गोपाल रावत ) अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा गुरूवार को जगदगुरू शंकराचार्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 3 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 5 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 6 views

    अर्द्धकुंभ 2027 को लेकर मेला प्रशासन की बैठक, पांच अखाड़ों की रही भागीदारी

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 8 views

    मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 5 views

    माता लाल देवी का 103वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 7 views