स्पेल जीनियस में शिखर व मैथ्स विजार्ड हर्षित रहे प्रथम

*विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. रावत ने बाल मेधावियों को किया सम्मानित*

*राज्य परियोजना समग्र शिक्षा के तत्वाधान में आयोजित की गई प्रतियोगिता*

देहरादून, 7 मार्च 2025

एससीईआरटी उत्तराखंड के सभागार में राज्य परियोजना समग्र शिक्षा उत्तराखंड द्वारा राज्य स्तरीय मैथ्स विजार्ड एवं स्पेल जीनियस प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ धन सिंह रावत जी माननीय शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपर राज्य परियोजना निदेशक श्री कुलदीप गैरोला जी द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम की रूपरेखा रखी गई। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय मैथ्स विजार्ड एवं स्पेल जीनियस प्रतियोगिता में 13 जनपदों के 26-26 प्रतिभागियों एवं प्रति जनपद 2 एस्कॉर्ट शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में स्पेल जीनियस के अंतर्गत डिक्टेशन, फ़िल इन द ब्लैंक्स एवं रैपिड फायर राउंड आयोजित किए गए। स्पेल जीनियस प्रतियोगिता में शिखर अवस्थी ,राप्रावि डांडा लाखोंड देहरादून प्रथम, सागर कुमार राप्रावि खलियान रुद्रप्रयाग द्वितीय, नितिन कुमार पी एम श्री राआप्रावि कपकोट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में हर्षित राप्रावि सौला अल्मोड़ा प्रथम स्थान ,उदित जोशी राप्रावि गुरना बिन पिथौरागढ़ द्वितीय स्थान तथा अंश सिंह रा प्रा वि तितराना टिहरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माननीय शिक्षा मंत्री जी द्वारा प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को टेबलेट, प्रमाण पत्र, रिश्ट वॉच ,स्कूल बैग ,ट्रैक सूट एवं स्टेशनरी वितरित किए गए। अन्य सभी प्रतिभागियों को स्कूल बैग, रिष्ट वाच, ट्रैक सूट ,तथा स्टेशनरी वितरित की गई।इस अवसर पर माननीय शिक्षा मंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा में गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु दृढ़ संकल्पित है।विद्यालयों में वर्चुअल कक्षाएं,तकनीकी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत बाल वाटिका संचालित करने वाला प्रथम राज्य है।अपवंचित वर्ग के बच्चों के लिए नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। मैथ्स विजार्ड एवं स्पेल जीनियस जैसी प्रतियोगिताएं से विद्यालयों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा का वातावरण निर्माण किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्राओं में गणितीय दक्षता एवं वर्तनी कौशल विकसित होते हैं तथा छात्र छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार होते हैं।उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर आयोजित करने के निर्देश भी दिए। माननीय शिक्षा मंत्री जी ने सभी प्रतिभागियों के साथ साथ दूरस्थ विद्यालयों से आए हुए अभिभावकों ,एस्कॉर्ट अध्यापकों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर माननीय शिक्षकों एवं अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री मुकुल कुमार सती, अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा श्री कुलदीप गैरोला ,उप राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा श्री अजीत भंडारी, उप राज्य परियोजना निदेशक श्री प्रद्युम्न सिंह रावत, श्री अखिलेश ध्यानी, भगत सिंह कंडवाल, संतोष पोखरियाल, सोनिका रमोला, भक्त दर्शन नेगी, मनोज थपलियाल, ऊषा नेगी, अरुण थपलियाल, देवराज सिंह राणा, रुचिरा नेगी, अर्चना बिजलवान, कमला दानू, रेखा बहुगुणा, सहित आदि उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 25 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 10 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 12 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views