नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले को दो वर्ष की कैद

*हरिद्वार ब्यूरो*

हरिद्वार।एक नाबालिग लड़की को फिल्म में हीरोइन की बहन का रोल के लिए ऑडिशन केबहाने लाकर अश्लील तरीके से छेड़छाड़ करने के मामले में अपर जिला जज/एफटीएस कोर्ट न्यायाधीश चंद्रमणि राय ने आरोपी विनोद कुमार आर्य को दो साल का कठोर कारावास व 10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

विशेष लोक अभियोजक भूपेंद्र चौहान ने बताया कि 16 फरवरी 2021 को कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में स्थित एक होटल में नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत की गई थी। जिसपर शिकायतकर्ता लड़की ने उसी दिन कोतवाली नगर में आरोपी विनोद कुमार आर्य के खिलाफ बहला फुसलाकर लाकर अश्लील हरकतें करने का केस दर्ज कराया था आपुलिस ने आरोपी विनोद कुमार आर्य पुत्र रामपाल आर्य निवासी किच्छा रोड भदीपुर थाना रुद्रपुर उधमसिंह नगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शिकायतकर्ता लड़की ने पुलिस को बताया था कि कुछ दिन पहले एक राष्ट्रीय अखबार में बॉलीवुड में स्थापित एक हीरोइन की बहन की भूमिका निभाने के लिए विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। पीड़ित लड़की ने विज्ञापन में दर्शित मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो आरोपी विनोद कुमार आर्य ने उसे हरिद्वार ऑडिशन देने की बात कही थी। जिसपर घटना वाले दिन शिकायतकर्ता लड़की आरोपी के बतायनुसार काशीपुर बस अड्डे पर पहुंची थी। जहां से आरोपी विनोद उसे बस से हरिद्वार एक होटल में लेकर पहुंचा था। आरोप लगाया था कि होटल के कमरे में पहुंचते ही आरोपी ने शिकायतकर्ता लड़की के साथ बुरी नीयत से अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी थी। पीड़िता ने कड़ा एतराज जताते हुए अपने पिता को सारी आपबीती बताई थी पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार आर्य के खिलाफ संबधित धाराओं में आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया था।सरकारी पक्ष ने अभियोजन साक्ष्य में नौ गवाह पेश किए।

जुर्माना राशि नही देने पर दो माह की अतिरिक्त सजा

एफटीएस कोर्ट ने आरोपी को पीड़ित लड़की से छेड़छाड़ करने के मामले में दो वर्ष का कठोर कारावास व 10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर आरोपी युवक को दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतने के आदेश दिए हैं।

  • Related Posts

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    विक्रम भुल्लर बोले—धान की तौल से लेकर खरीद और भुगतान तक किसानों की परेशानी दूर कराना प्राथमिकता खरीद केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता, अधिकारियों तक पहुंचाएंगे…

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 6 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 15 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 21 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 25 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 24 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 22 views