नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन 2024- 25 के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय में सामान्य प्रेक्षकों की बैठक आयोजित की गई

*Dehradun* नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन 2024- 25 के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय में सोमवार को सामान्य प्रेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। आयुक्त श्री सुशील कुमार ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में प्रेक्षकों को महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने तैनात प्रेक्षकों को स्थानीय निकायों की सामान्य जानकारी साझा करते हुए आदर्श आचार संहिता, प्रत्याशियों द्वारा अधिकतम व्यय की सीमा, मतदान एवं मतगणना आदि की सामान्य जानकारी एवं सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया में प्रेक्षकों की भूमिका की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने प्रेक्षकों द्वारा ध्यान में रखे जाने वाले बिंदुओं पर भी चर्चा की।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राहुल कुमार गोयल ने सामान्य प्रेक्षकों की ब्रीफिंग में राजनीतिक दलों एवं उनके चुनाव चिन्हों सहित जनपदों एवं उनके अंतर्गत मतदाताओं की संख्या की जानकारी उपलब्ध करायी। उन्होंने नागर निकाय निर्वाचन 2024-25 के दौरान निर्वाचन ड्यूटी सम्बन्धी कार्यों एवं दायित्वों की जानकारी उपलब्ध करायी।

संयुक्त सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री कमलेश मेहता ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आदर्श आचार संहिता के सम्बन्ध में प्रेक्षकों को जानकारी उपलब्ध करायी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान वित्त नियंत्रक श्री वीरेंद्र रावत ने निर्वाचन व्यय सीमा एवं व्यय अनुवीक्षण के सम्बन्ध में जानकारी दी। उपायुक्त राज्य निर्वाचन आयोग श्री प्रभात कुमार सिंह ने मतदान एवं मतगणना के सम्बन्ध में प्रेक्षकों को विस्तृत जानकारी दी।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    हरिद्वार, 10 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    हरिद्वार, 10 जून। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 4 views

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 4 views

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 6 views

    न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views

    राष्ट्रीय लोकदल का गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views