एमसीएस बाल विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी महोत्सव

एमसीएस बाल विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लोहड़ी महोत्सव बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर प्रबन्ध समिति के सचिव डॉक्टर अशोक शास्त्री ने छात्रों और उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए लोहड़ी पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोहड़ी भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, जो हमें नई ऊर्जा और सकारात्मकता से भर देता है। उन्होंने छात्रों को इस पर्व के महत्व को समझाने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद प्रबंध समिति की प्रबंधक डॉक्टर वीणा शास्त्री ने लोहड़ी के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि लोहड़ी किसानों और मेहनतकश लोगों का त्योहार है, जो नई फसल की कटाई के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने छात्रों से अपनी परंपराओं और संस्कृति को सहेजने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में प्रबंध समिति की निर्देशिका डॉक्टर विशाखा कुमार ने कहा कि लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि एक संदेश है कि हमें एकजुट रहकर खुशियां बांटनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान लोहड़ी गीतों के माध्यम से पर्व का आनंद लिया। साथ ही, पारंपरिक तिल, गुड़ और मूंगफली से बनी मिठाइयों का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नीलम बक्शी ने सभी लोहड़ी के माध्यम से छात्रों को भारतीय परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के समापन पर पवित्र अग्नि के चारों ओर परिक्रमा कर सभी ने सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

एमसीएस बाल विद्यापीठ का यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए शिक्षाप्रद रहा, बल्कि उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का भी अवसर प्रदान किया। लोहड़ी महोत्सव ने पूरे विद्यालय में उत्साह और सकारात्मकता का माहौल बना दिया।

कार्यक्रम में बच्चों और शिक्षकों को प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में विनीत कुमार अग्रवाल, कुंडल कार्की, ऋतु सिंह, राखी राणा, शिवानी जोशी,टीना शर्मा,राहुल कश्यप, शिवानी गौड़, दीपा पुनिया, गीतांजली जोशी, अरुण कुमार, मनीषा आहूजा,शमिता तिवारी, ब्रह्मदेव शर्मा, वर्णिका चौहान, अर्चना त्रिपाठी, सीमा रानी, विकास कवि, चरणजीत कौर, जूही लालवानी, शालिनी राणा, सारिका मित्तल, पूजा रानी, दीपिका शर्मा, प्रियंका चानना, शिल्पा रानी, ललित शर्मा, प्रियंका जोशी, आस्था सहगल, आरती सैनी, रोशनी, रूपा विश्नोई, अश्विका, नीति आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं…

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    योग को दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ, संतुलित और निरोग जीवन अपनाने का आह्वान हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तरी हरिद्वार स्थित परमार्थ गंगा घाट पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 3 views

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 5 views

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 6 views

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 6 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 9 views

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 7 views