नगर पालिका शिवालिक अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा ने किया घर-घर जनसंपर्क

शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष पद के भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के प्रत्याशी राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड नं 13 में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की एक बड़ी टोली भी मौजूद थी। राजीव शर्मा ने क्षेत्रवासियों से मिलकर उन्हें पार्टी के विकास कार्यों के बारे में बताया और आगामी नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने राजीव शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अपना पूरा समर्थन देने का विश्वास दिलाया। क्षेत्रवासियों ने उन्हें आशीर्वाद दिया और यह भी कहा कि भाजपा की नीतियों और उनके नेतृत्व में क्षेत्र का विकास संभव है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता भी पूरे उत्साह और जोश के साथ राजीव शर्मा के साथ थे। जनसंपर्क अभियान के दौरान यह साफ तौर पर दिखाई दिया कि शिवालिक नगर पालिका में भाजपा के प्रति भारी समर्थन है और क्षेत्रवासियों का मन भाजपा के पक्ष में बना हुआ है।

इसके बाद राजीव शर्मा ने विधायक आदेश चौहान के साथ शिवालिक नगर क्षेत्र के वार्ड नं 12, 9, 10 और 8 के सभासद प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया और उनका उत्साह भाजपा के लिए अभूतपूर्व था। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद राजीव शर्मा और विधायक आदेश चौहान ने सुभाष नगर क्षेत्र में भी घर-घर जाकर संपर्क किया और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील की।

राजीव शर्मा ने कहा, “आज मुझे जो अपार समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है, वह न केवल भाजपा की नीतियों के प्रति जनता का विश्वास है, बल्कि यह हमारी आगामी जीत का भी संकेत है। जनता का विश्वास और समर्थन भाजपा के प्रति हर दिन और मजबूत हो रहा है। इस बार शिवालिक नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और हम यहां और तेज गति से हर वर्ग के लोगों के लिए विकास कार्य करेंगे।”

विधायक आदेश चौहान ने इस अवसर पर कहा, “भा.ज.पा. के कार्यकर्ता हमेशा जनता के बीच में रहते हैं, और हमें यह गर्व है कि हम शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे। हमारे प्रत्याशी राजीव शर्मा के नेतृत्व में हम सब मिलकर नगर पालिका चुनाव में विजय प्राप्त करेंगे और क्षेत्रवासियों की जो भी समस्याएं हैं उनका निवारण करेंगे।

शिवालिक नगर क्षेत्र के हर एक नागरिक में भाजपा के लिए अपार जोश और उत्साह देखा जा सकता है। पार्टी की नीतियों में विश्वास और उम्मीदवारों के प्रति उनके प्यार का यह परिणाम है कि सभी क्षेत्रवासियों ने ठान लिया है कि इस बार नगर पालिका चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जीताना है।इस अवसर पर सभासद प्रत्याशी राजकुमार यादव, रमेश पाठक, राधेश्याम कुशवाहा, गरिमा सिंह, राहुल कुमार,अशोक शर्मा, पवन सैनी,अवनीश मिश्रा ,अवधेश राय, पवन सैनी, अशोक शर्मा, भानु प्रताप, बीना कोटनाला, रितु ठाकुर, भागेश्वरी ,अमित रघुवंशी, मयंक त्यागी, आलोक सिंह, हुकुमचंद कौशिक, दीप सिंह, शैलेश सिंह, विनय शर्मा ,आदित्य ,अनुराग शर्मा,रामेश्वर रावत, दिगंबर सिंह चौहान, महावीर सिंह बिष्ट, हरि सिंह मनराल, खुशाल सिंह भंडारी, सचिन पांडे, सुरेंद्र सैनी, मास्टर राजकुमार जी, सत्येंद्र सिंह, डॉक्टर वीरेंद्र सिंह, मदन सैनी, जगमोहन रावत, रामपाल रावत, पवनदीप, कुलवंत चड्ढा, मन्नू रावत, रीता चमोली, सरिता देवी, जितेंद्र पांडे, कैलाश पांडे, लक्ष्मी नेगी, अंशिका मिश्रा, भगत सिंह, संदीप कुमार, सतीश धीमान विमल, बलूनी संतोष रावत, सर्वेश यादव, राजीव धीमान पवन यादव, जयंत यादव, रूपा धीमान अनिल सैनी, फूलचंद, चंद्रमा प्रसाद, जयवीर सिंह बिष्ट, गुड्डी रावत, उधम यादव सरिता नेगी, दीपक थपलियाल, सुषमा रावत, दीपक नेगी, डॉक्टर अमरीश, विजय पासवान, डॉक्टर श्रवण शर्मा, साधु यादव, संजय धीमान, वीर चंद यादव, नीरज यादव, सीमा यादव, सोमपाल चौधरी, वीरेंद्र प्रधान, किरण सिंह, उज्जवल शर्मा, प्रमोद बिष्ट, दूधनाथ सिंह, प्रमोद सिंह बिष्ट, रघुवीर कठैत, विद्यासागर चमोली, जसवंत सिंह नेगी, अर्जुन सिंह रावत, डॉ कमल , कार्यकर्ता बन्धु व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रामानन्द इंस्टीट्यूट द्वारा दी गई पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

    हरिद्वार, रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट, हरिद्वार में पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर शहीद हुए सुरक्षाबलों को श्रद्धांजलि दी गई। संस्थान के चेयरमैन श्रीमहंत डा० रवींद्र पुरी जी…

    मां मनसा देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

    हरिद्वार, धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में मां मनसा देवी चिकित्सालय परिसर में एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानन्द इंस्टीट्यूट द्वारा दी गई पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 3 views

    मां मनसा देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    हरिद्वार में ‘गोदान’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं और संत समाज ने किया समर्थन

    • By Admin
    • February 13, 2026
    • 4 views

    दिव्य और भव्य रूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ मेला-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • February 10, 2026
    • 3 views

    आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 15 views