नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड नं 4 में नाली और पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड नं 4 स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास नाली और पुलिया निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय व्यापारी बंधुओं और स्थानीय निवासियों ने उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया और उनके नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।

अध्यक्ष राजीव शर्मा ने इस अवसर पर कहा, “हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हम अपने क्षेत्रवासियों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। नाली और पुलिया निर्माण कार्य से जल निकासी की समस्या का समाधान होगा और क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।”

उन्होंने आगे कहा, “यह कार्य हमारी निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि नगर पालिका क्षेत्र के हर हिस्से में समान विकास हो और सभी नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं प्राप्त हों।

नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर क्षेत्रवासियों के सहयोग और समर्थन से निरंतर विकास की दिशा में कार्यरत है और भविष्य में भी ऐसे कई विकास कार्यों की योजना बनाई जा रही है, जो नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाएंगे। इसके साथ ही बरसात से पूर्व पूरे क्षेत्र में बड़े नालों की सफाई के साथ साथ सभी वार्डों में साफ सफाई का कार्य भी निरन्तर जारी है। हमारा प्रयास रहा है कि हमारी नगर पालिका का कोई भी हिस्सा विकास से अछूता ना रहे हैं और इसी के साथ हम कार्य भी कर रहे। आने वाले समय में पूरे नगर पालिका क्षेत्र में अनेक विकास के कार्य किये जायेंगे।इस अवसर पर मडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, हरिओम चौहान सभासद वार्ड नंबर 4, धर्मेंद्र बिश्नोई अध्यक्ष शिवालिक नगर व्यापार मंडल, विकास बाली अजय मलिक पूर्व सभासद, चंद्रशेखर शर्मा, डॉक्टर नमन अग्रवाल, श्रवण बिश्नोई ,यशपाल गुप्ता, रतीभान सैनी ,आशीष पाठक, अखिल चौहान, राव जुनैद नंदकिशोर, हेम वोहरा, विकास बाली , अंशुल शर्मा, गौरव गुजर, वेदांत चौहान, दीपू, पवन गोयल, राजेश, व बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    हरिद्वार। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की हरिद्वार में आयोजित जनसभा के बाद श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा कि गृहमंत्री के संबोधन ने कार्यकर्ताओं और जनता में…

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    हरिद्वार, 03 मार्च। आगामी 2027 कुंभ मेले को लेकर एक न्यूज पोर्टल में प्रकाशित खबर पर संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। पोर्टल में दावा किया गया था कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 3 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 3 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 6 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 7 views

    अर्द्धकुंभ 2027 को लेकर मेला प्रशासन की बैठक, पांच अखाड़ों की रही भागीदारी

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 9 views

    मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 6 views