नगर की सुख समृद्धि के लिए चौबीस खंभा देवी को लगा मदिरा का भोग

निरंजनी अखाड़े की ओर से महंत रवीन्द्रपुरी महाराज ने आज सुबह देवी का पूजन अर्चन कर भोग लगाया-फिर शुरू हुई नगर पूजा यात्रा

• उज्जैन।

चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर आज शनिवार सुबह चौबीस खंभा स्थित माता महामाया और महालया का पूजन अर्चन कर निरंजनी अखाड़े की ओर से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने देवी को मदिरा का भोग लगाया। माता के पूजन अर्चन और महाआरती के पश्चात नगर पूजा की शुरूआत हुई जो आज नगर के 40 से अधिक देवी तथा भैरव मंदिरों में जाकर पूजन करेगी तथा शाम को अंकपात मार्ग स्थित हांडीफोड़ भैरव मंदिर पर पूर्ण होगी। पूरे 27 किमी लंबे यात्रा मार्ग पर मदिरा धार बहेगी।

उल्लेखनीय है कि चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर धार्मिक नगरी उज्जैन में नगर पूजा का विधान है। चैत्र मास में इस नगर पूजा को निरंजनी अखाड़ा द्वारा किया जाता है। जबकि शारदीय नवरात्रि में कलेक्टर माता का पूजन अर्चन कर उन्हें मदिरा का भोग अर्पित करते हैं। अनादिकाल से चली आ रही इस परंपरा का निर्वहन आज सुबह फिर निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज और महामंडलेश्वरों व साधु संतों द्वारा किया गया। माता का पूजन-अर्चन कर उन्हेंन सिर्फ मदिरा का भोग लगाया, बल्कि देवी को सुहाग सामग्री तथा बड़बाकल का भोग भी लगाया। नगर पूजा में समाजसेवी नारायण यादव, एसपी प्रदीप शर्मा के अलावा निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर चारधाम

मटकी से देर शाम तक सतत बहेगी मदिरा की धार…

निरंजनी अखाड़े की ओर से रवीन्द्रपुरी महाराज द्वारा माता महामाया और माता महालया को मदिरा का भोग लगाने के बाद निरंजनी अखाड़े के साधु संत मदिरा की मटकी लेकर इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। नगर पूजा के दौरान बैंडबाजे, ढोल नगाड़ों के साथ ही तोपची इस यात्रा के आने की सूचना नगरवासियों तक पहुंचाते चल रहे थे। यह नगर पूजा कल 27 किलोमीटर की है।

यात्रा आरंभ होने से पहले विधि विधान से चौबीसखंबा देवी का पूजन अर्चन किया गया… यात्रा के आगे मदिरा की हांडी लेकर चलता युवक… अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और अतिथि यात्रा का शुभारंभ करते

मंदिरपीठाधीश्वर स्वामी शाति स्वरूपानंद गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी भागवतानंद गिरि महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी रामकृष्णनन्द महाराज सहित सभी अखाड़ों के संत महंतों के साथ जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल थे। नगर पूजा के लिए श्रीपंचायती निरंजनी अखाड़े से जुड़े कई महामंडलेश्वर और अखाड़े के पदाधिकारी हरिद्वार सहित अन्य स्थानों से उज्जैन पहुंचे हैं। अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता डॉ. गोविंद सोलंकी और समन्वयक डॉ. राहुल कटारिया ने बताया कि यात्रा के पश्चात कल 6 अप्रैल को बड़नगर रोड स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में कन्या पूजन के साथ भक्तों का भंडारा आयोजित होगा।

  • Related Posts

    युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    धर्म, समाज और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाएगे — पंडित अधीर कौशिक हरिद्वार, 9 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के…

    हरिद्वार में संतों के खिलाफ वायरल वीडियो पर अखाड़ा परिषद ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की चेतावनी दी

    एआई से फर्जी वीडियो बनाकर संतों को बदनाम करने की साजिश – श्रीहमंत रविंद्रपुरी महाराज हरिद्वार, 09 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • August 9, 2026
    • 3 views

    हरिद्वार में संतों के खिलाफ वायरल वीडियो पर अखाड़ा परिषद ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की चेतावनी दी

    • By Admin
    • August 9, 2026
    • 3 views

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 6 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 9 views