महाष्टमी पर सुबह से देवी मंदिरों में उमड़ रही भक्तों की भीड़

आज और कल घर-घर होगा कन्या पूजन-कल नवमी को होगा नवरात्रि का समापन

• उज्जैन।

इस बार चैत्र नवरात्रि 8 दिन की है। आज महा अष्टमी है और कल महा नवमी। एक दिन पहले सप्तमी से ही घरों और मंदिरों में कुल देवियों का पूजन अनुष्ठान आरंभ हो गया था। आज सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। आज तथा कल दो दिन घरों में कन्या पूजन के आयोजन होंगे।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले शुक्रवार को चैत्र नवरात्र की सप्तमी को माता रानी के सातवें स्वरूप देवी कालरात्रि की भक्तों ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। सुबह से ही शहर के सभी देवी मंदिरों में मां के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। लोगों ने घरों में

विधिवत मातारानी की स्तुति की। मंदिरों में भी दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। वहीं सप्तमी तिथि को कई जगह लोगों ने कन्या भोज कराया गया। यह दौर आज आष्टमी व कल नवमी को भी जारी रहेगा। नौ दिन व्रत रखने वाले लोग नवमी को ही कन्या भोज कर अनुष्ठान का समापन करेंगे। आज सुबह से महा अष्टमी पर हरसिध्दि, गढ़‌कालिका, चामुण्डा माता, नवदुर्गा माता, संतोषी माता, नगरकोट महारानी, भुखी माता, बिजासन माता सहित सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। कल भी नवरात्रि के अंतिम दिन मंदिरों में सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों का ताता लगेगा। आज तथा कल जगह-जगह और घरों में कन्या पूजन के आयोजन होंगे।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    देशवासियों से अपील: अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, ईंधन की बचत करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें:अखाड़ा परिषद हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 3 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 8 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 8 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 10 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 10 views