देहरादून के डाकरा गुरुद्वारा में 20 केवी क्षमता के सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून 22 जून। रविवार को देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित डाकरा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधायक निधि से निर्मित हुए 20 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया। लगभग 10 लाख की लागत से निर्मित यह सोलर प्लांट डाकरा स्थित गुरुद्वारा में स्थापित किया गया है और लगभग 3000 यूनिट प्रतिमाह बिजली का उत्पादन इस सयंत्र के माध्यम से होगा।

उद्घाटन के बाद अपने सम्बोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पिछले वर्ष 14 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जब मैंने आप सबके बीच यह घोषणा की थी कि गुरुद्वारा साहिब परिसर में 20 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाएगा, तब वह सिर्फ एक घोषणा नहीं थी, वह एक प्रतिबद्धता थी, एक वादा था। उन्होंने कहा कि करीब 10 लाख 10 हजार की लागत से 20 किलोवाट क्षमता वाला यह सौर पावर प्लांट अब पूरी तरह स्थापित हो चुका है। इससे प्रतिदिन 100 यूनिट और महीने में लगभग 3000 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। अब गुरुद्वारा साहिब बिजली के क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर हो गया है। अपनी बिजली खुद बनाएगा, और अपनी बनाई बिजली खुद उपयोग करेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार इस हरित क्रांति को रोजगार के साथ जोड़ा है। “मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना” इसका जीवंत उदाहरण है, जो प्रधानमंत्री मोदी के वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड के संकल्प को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड का हर पर्वतीय गांव, हर नौजवान, इस योजना के माध्यम से रोज़गार भी पा रहा है और ऊर्जा का सशक्त उत्पादनकर्ता भी बन रहा है। गुरुद्वारा साहिब में सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना एक शुरुआत है, पूरा उत्तराखंड सौर ऊर्जा की शक्ति से रोशन होगा और हर युवा स्वरोजगार से स्वाभिमान की रोशनी फैलाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने गढ़ी कैंट क्षेत्र में सरकार के माध्यम से हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य का सबसे बड़ा समुदायिक भवन कैंट क्षेत्र में निर्मित हो चुका है। गढ़ी कैंट क्षेत्रवासियों की सीवरेज की मांग को देखते हुए 58 करोड़ की योजना को स्वीकृत कर लिया गया हैए जिसकी निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं जल्द ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसी प्रकार, पेयजल की समस्या के निदान के लिए कई स्थानों पर नलकूपों का निर्माण किया गया है। शहीदों के नाम पर द्वार बनाने का कार्य भी कैंटोमेंट क्षेत्र में हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों वीरपुर पुल का निर्माण भी रिकॉर्ड समय के अंतर्गत करवाया गया था।

मंत्री ने कहा कि विकास कार्य निरंतर प्रक्रिया है हमारे और आपके बीच विश्वास और सहयोग होना चाहिए तो क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के नारे को चरितार्थ करते हुए कार्य कर रही है। समिति के अनुरोध को शिकायत स्वीकारते हुए कैबिनेट मंत्री ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माध्यम से गुरुद्वारे में सुंदरीकरण किए जाने की घोषणा की। उन्होंने टपकेश्वर मंदिर में सोलर पावर प्लांट स्थापित करने की मांग पर भी कार्य करने की स्वीकृति प्रदान की।

इससे पहले काबीना मंत्री ने गुरुद्वारा पहुंचने पर गुरुग्रंथ साहिब के सम्मुख माथा टेका और आर्शीवाद लिया। प्लांट स्थापना स्थल के निरीक्षण के बाद समिति के पदाधिकारियों ने उनका औपचारिक स्वागत किया और उन्हें समिति की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया। उरेडा के अधिकारियों ने परियोजना के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता देवेन्द्र पाल सिंह ने किया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा समिति के प्रधान सरदार दलीप सिंह, महासचिव सरदार गुरमीत सिंह कैंथ, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, देवेन्द्र पाल सिंह, छावनी परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र कौर सौंधी, विष्णु प्रसाद गुप्ता, मनोज क्षेत्री, नीरा थापा, प्रदीप शर्मा, तुलसी देवी, सारिका खत्री सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    देश की आंतरिक सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने में उनके प्रयास प्रेरणादायी : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    सनातन का सबसे बड़ा पर्व है कुंभ: महामंडलेश्वर करौली शंकर कुंभ की तैयारियों और संत समाज की एकजुटता पर निरंजनी अखाड़े में प्रमुख संतों की बैठक हरिद्वार, कुंभ मेला 2027…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 3 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 6 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views