दुष्कर्म करने वाले को 20 वर्ष की कठोर कैद

– 14वर्षीय पीड़िता से दुष्कर्म करने का आरोप

हरिद्वार/विजय सुब्रह्मण्यम

14वर्षीय लड़की से बहला फुसलाकर ले जाने व लगातार दुष्कर्म करने के मामले में विशेष पोक्सो जज/अपर जिला जज/एफटीएस सी चंद्रमणि राय ने आरोपी युवक को दोषी करार दिया है।विशेष कोर्ट ने आरोपी युवक को 20 वर्ष कठोर कारावास व 15 हजार रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।

शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र चौहान ने बताया कि 18जुलाई जून 2020 को कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की पावन धाम स्थित चाय की दुकान पर आ रही थी।काफी देर तक पीड़िता चाय की दुकान पर नही पहुंची थी। तब उसके पिता ने पीड़िता को तलाश करना शुरु किया। काफी देर बाद पता चला था कि उसकी पीड़ित लड़की को आरोपी राकेश कुमार बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर गया है। इसके बाद पीड़ित लड़की के पिता ने आरोपी राकेश कुमार पुत्र शिवचरण निवासी ग्राम बिंगी जिला सुल्तानपुर यूपी के खिलाफ संबधित धाराओं में केस दर्ज कराया था।पीड़ित लड़की ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को सारी आपबीती बताई थी। पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सरकारी पक्ष ने साक्ष्य में सात गवाह पेश किए।

शादी करने का लगाया आरोप

पीड़ित लड़की ने घर आकर अपने परिजनों व पुलिस को बताया था कि आरोपी उसे जालंधर पंजाब अपनी दीदी के घर ले गया था। जहां बिना मर्जी से मंदिर में शादी कर उसके साथ गलत संबंध बनाए।

दो लाख रूपये की आर्थिक मदद

विचारण कोर्ट ने पीड़ित लड़की की सामाजिक, आर्थिक व मानसिक क्षति की पूर्ति करने के लिए राज्य सरकार को दो लाख रूपये प्रतिकर राशि के रूप में पीड़िता को देने के आदेश दिए है। साथ ही, इस निर्णय की एक प्रति जिलाधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व निर्भया प्रकोष्ठ को भिजवाने के निर्देश दिए हैं।

जुर्माना न देने पर अतिरिक्त सजा

विशेष कोर्ट ने आरोपी युवक को 20 वर्ष कठोर कैद व 15 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड राशि जमा नहीं करने पर उसे छह माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    देशवासियों से अपील: अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, ईंधन की बचत करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें:अखाड़ा परिषद हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 3 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 8 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 7 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 7 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 9 views