दुष्कर्म करने के आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी रद्द

 *हरिद्वार/ विजय सुब्रह्मण्यम*

टीबी की बीमारी का झाड़फुंक से इलाज करने के बहाने से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी युवक की अग्रिम जमानत अर्जी अपर जिला जज एफटीएससी चंद्रमणि राय ने रद्द कर दी है।

शासकीय अधिवक्ता भूपेन्द्र चौहान ने बताया कि बहादराबाद क्षेत्र में एक विवाहित महिला टीबी की बीमारी से पीड़ित चली आ रही थी। देहरादून व रुड़की अस्पताल में इलाज कराने पर भी आराम नहीं मिला था। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि बीते अक्तुबर माह में उसके पति का दोस्त आरोपी शौकीन झाड़ फूंक करने के लिए कमरे में लेजाकर खुशबू सुंघाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया था। विरोध करने पर आरोपी युवक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। यहीं नहीं,इसके कुछ दिनों बाद आरोपी युवक पर झाड़ फूंक के बहाने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़ित महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि अपने सुसरा लीजन को बताने पर भी इनके माध्यम आरोपी युवक के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करने का आरोप है। मामले की सुनवाई के बाद अपर जिला एफटीएससी न्यायाधीश ने आरोपी शौकीन पुत्र सलीम निवासी ग्राम मिर्जापुर मुस्तफाबाद थाना बहादराबाद हरिद्वार की अग्रिम जमानत अर्जी रद्द कर दी है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जनपद के धराली…

    Haridwar विभिन्न दलों के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

    Haridwar भारतीय जनता पार्टी में नगर निगम चुनाव के निमित्त महत्वपूर्ण बैठक की बैठक को संबोधित करते हुए निकाय चुनाव प्रभारी ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि भाजपा का चुनावी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 3 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 5 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 3 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 4 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 7 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 7 views