दीपावली त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के लिए नगर मजिस्ट्रेट ने की व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक

*लगाई जाने वाली पटाखों की दुकान के लिए जिला प्रशासन से अस्थाई लाइसेंस लेना होगा जरूरी*

*पटाखों की दुकाने खुले स्थानों एवं प्रशासन द्वारा पूर्व में चिह्नित किए गए स्थानों पर ही लगाने के दिए निर्देश*

*पटाखों की दुकान पर किसी भी तरह का ज्वलंत प्रदार्थ न रखा जाए*

*हरिद्वार 14 अक्टूबर 2025*

दीपावली त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने तथा पटाखों की दुकान लगाए जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी किए जाने वाले अस्थाई लाइसेंस चिन्हित किए गए स्थानों पर ही दुकानें लगाए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान की अध्यक्षता में नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय कक्ष में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि दीपावली के अवसर पर लगाई जाने वाली अस्थाई पटाखों की दुकानों के लिए सभी को लाइंसेंस लेने के लिए नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय एवं संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी कार्यालय में लाइसेंस हेतु आवेदन करने के लिए कहा गया,इसके लिए सभी व्यापारी बंधुओ को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए ताकि जो भी व्यापारी पटाखों की दुकाने लगाना चाहते है उनके पास प्रशासन द्वारा जारी किया गया अस्थाई लाइंसेंस अनिवार्य रूप से हो।

उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के पटाखों की दुकान लगाने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेंगी।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि पटाखों की दुकानों खुले स्थानों एवं प्रशासन द्वारा पूर्व ने चिन्हित किए गए स्थानों पर ही लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पटाखों की दुकानों पर किसी भी तरह से ज्वलंत प्रदार्थ न रखा जाए तथा किसी भी प्रकार से अप्रिय घटना न होने पाए उन्होंने कहा कि संकरी गलियों एवं तंग स्थानों पर पटाखों की दुकानों न लगाई जाए, जहां फायर सर्विस का वाहन न जा सके। उन्होंने कहा कि पटाखों की दुकानों को निर्धारित किए गए मानकों के अनुसार ही संचालित करने की निर्देश दिए।उन्होंने सभी व्यापारी से भी अपेक्षा की है कि दुकानों के आगे फुटपाथ एवं नालियों के ऊपर किसी भी तरह से कोई अतिक्रमण न किया जाए तथा सभी लोग साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें इसके लिए उन्होंने सभी व्यापारी को डस्टबिन रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने नगर निगम को भी निर्देश दिए है कि नगर क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के लिए सभी क्षेत्रों में रात्रि के समय बेहतर साफ सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए, साथ ही नगर क्षेत्रंगत जो भी स्ट्रीट लाइट खराब है उन्हें तत्परता से बदलने की निर्देश दिए गए।उन्होंने फायर सर्विस एवं जल संस्थान को निर्देश दिए है कि शहर में संचालित हो रहे एवं बंद पड़े हाईड्रेंट का सयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए तथा जो हाईड्रेंट कार्य नहीं कर रहे है उनको दुरस्त करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने विद्युत विभाग को भी निर्देश दिए है कि दीपावली के पर्व पर किसी भी तरह से विद्युत आपूर्ति बाधित न हो तथा किसी भी तरह से विद्युत लाइन में फॉल्ट आने पर तत्परता से मरम्मत कार्य करते हुए विद्युत आपूर्ति सुचारू की जाए।

*दीपावली के अवसर पर पटाखे की बिक्री हेतु प्रशासन द्वारा चिन्हित किए क्षेत्र*.

पंतद्वीप मैदान,रोडीबेलवाला, सूखी नदी, मायादेवी प्रांगण, मायादेवी रामलीला मैदान,ललतारौ पुल मैदान,बिल्केश्वर कुंभ मेला पार्किंग स्थल,ऋषिकुल मैदान,भल्ला कालेज की सड़क टाऊन हॉल, एस डी कॉलेज कनखल, दक्ष मन्दिर प्रागंण कनखल,बड़ा अखाड़ा शमशान घाट रोड कनखल, जगजीतपुर फुटबॉल मैदान, पुल जटवाड़ा ज्वालापुर,इंटर कॉलेज ज्वालापुर, सेक्टर – 4 पीठ बाजार भेल , चिन्मय डिग्री कॉलेज मैदान शामिल है।

बैठक में सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ,मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सैनी ,एसएनए नगर निगम ऋषभ उनियाल,व्यापार मंडल के पदाधिकारी संजीव नैय्यर,प्रदीप कालरा,राम अरोड़ा,संदीप शर्मा,राजेश पूरी,विकी तनेजा,अमन शर्मा, सहित व्यापार मंडल के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकरी मौजूद रहें।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 13 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 19 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 23 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 20 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 20 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 25 views