दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीएससी ऑनर्स इन फिजिक्स के टॉपर रहे नए सीएस आनंदबर्द्धन

. उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में कई जिलों में रहे डीएम . केंद्र सरकार में भी देखे कई महत्वपूर्ण विभाग . पहाड़ का सच

देहरादून। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1992 बैच के उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव आंनदबर्द्धन अपने शैक्षणिक जीवन में भी टॉपर रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के अलावा वे यूनिवर्सिटी में बीएससी ऑनर्स इन फिजिक्स के दूसरे टॉपर रहे।

जानकारी के अनुसार दिल्ली विश्ववि‌द्यालय से भौतिकी में बीएससी ऑनर्स में पूरे विश्वविद्यालय में द्वितीय टॉपर रहे आनंदबर्द्धन ने

ENA, फ्रांस से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया और साल 1992 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए तब उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर आवंटित हुआ।

रामपुर, इटावा, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और हरिद्वार के जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर सहित उत्तराखंड में कई पदों पर अपनी सेवाएं देने वाले आनंदबर्द्धन को साल 2010 में हरिद्वार में आयोजित महाकुंभ का मेला अधिकारी बनाया गया।

उन्होंने वित्तीय संस्थानों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में विशेष रूप से संयुक्त प्रबंधक निदेशक, यूपी सहकारी चीनी कारखाना संघ लिमिटेड और महाप्रबंधक यूपी वित्तीय निगम के रूप में कार्य किया।आनंदबर्द्धन ने भारतीय दूतावास, अबू धाबी में काउंसलर के रूप में कार्य किया। संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय समुदाय से संबंधित मामलों को देखा। उत्तराखंड में राज्यपाल, गोपन (मंत्री परिषद) के सचिव के रूप में कार्य करने वाले के अलावा प्रमुख सचिव खाद्य व नागरिक आपूर्ति, सिंचाई, लघु सिंचाई, खनन, सैनिक कल्याण, पुनर्गठन, आबकारी, उच्च शिक्षा, नियोजन, ईएपी के रूप में कार्य किया।

इसके अलावा धामी सरकार के पहले कार्यकाल में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, आवास, मुख्य प्रशासक, यूएचयूडीए, शहरी विकास, गृह और कारागार, राजस्व, वन और पर्यावरण, ग्रामीण विकास के रूप में भी कार्य कर चुके आनंद बर्द्धन अब तक वित्त, कार्मिक, सतर्कता और जलागम विभाग में उत्तराखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव, मुख्य परियोजना निदेशक, जलागम प्रबंधन और अवसंरचना विकास आयुक्त, कृषि उत्पादन आयुक्त, राजस्व बोर्ड के आयुक्त के रूप में भी तैनात रहे हैं।

  • Related Posts

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    विक्रम भुल्लर बोले—धान की तौल से लेकर खरीद और भुगतान तक किसानों की परेशानी दूर कराना प्राथमिकता खरीद केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता, अधिकारियों तक पहुंचाएंगे…

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 4 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 15 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 21 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 25 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 24 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 22 views