तहसील दिवस पर डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

*हरिद्वार 04 फरवरी, 2025* जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हरिद्वार तहसील सभागर में तहसील दिवस सम्पन्न हुआ। जिसमें फरियादियों द्वारा कुल 19 समस्याएं एवं मांग दर्ज कराई गई, जिसमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराने के लिए आदेशित किया गया। तहसील दिवस में मुख्यतः शिकायतें पैमाईश, कब्जा तथा जल निकासी आदि से सम्बन्धित थीं।

अनिल गुप्ता निवासी शांतिपुरम कॉलोनी ने छोटी पुलिया की जर्जर हालत और अवैध कब्जा से मुक्त करने के संबंध में शिकायत पर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त नगर निगम ओर ईई सिंचाई विभाग को जॉच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए, गुलशन कक्कड़ द्वारा सुभाष घाट पर तख्त पर कब्जे को लेकर शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी एसएचओ कोतवाली हरिद्वार को जांच करने के निर्देश दिए, जगपाल सिंह पुत्र छोटा निवासी हरदेवपुर सहदेवपुर ने पड़ोसियों द्वारा खेत की डोल पर अवैध कब्जा कर पेड़ लगा दिए के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी हरिद्वार को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देशित किया, नौमान पुत्र इकबाल निवासी नीलखुदाना ज्वालापुर ने जानमाल की रक्षा को लेकर प्रार्थना पत्र के संबंध में जिलाधिकारी ने सीओ ज्वालापुर को वाद की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर करवाई करने निर्देश दिए, सोमराज पुत्र मणिराम निवासी ग्राम हजारा ग्रन्ट ने भूमि पैमाईश के लिए प्रार्थना पत्र के संबंध में तहसीलदार हरिद्वार को जॉच करने के निर्देश दिए, सुरेंद्र पुत्र मेहरबान निवासी हाइवे ग्रीन ज्वालापुर ने श्रीराम एनक्लेव ग्राम ज्वालापुर में पड़ोसियों द्वार जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार हरिद्वार को वाद जांचकर कार्यवाही के निर्देश दिए, ग्राम प्रधान शशिपाल सिंह ने ग्राम पंचायत पीलीपढाव में विभागीय संपति की सुरक्षा ओर मीठीबेरी गांव से लालढांग गांव तक सड़क बनवाने के प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार हरिद्वार जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही ईई पीडब्लूड़ी को जांच कर निस्ताकरण के निर्देश दिए, लोकेश मेंहदीरत्ता निवासी चंद्राचार्य अपार्टमेंट कनखल ने ग्राम देवपुर मुरहकम तहसील ने पड़ोसियों द्वारा अवैध कब्जे को लेकर शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार हरिद्वार को जांच करने के निर्देश दिए, खालिद पुत्र इब्राहिम ग्राम मुस्तफाबाद ने ग्राम पंचायत मुसफाबाद मैं जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी के लिए खुदाई की जा रही है ठेकेदार द्वारा बाकी जगह रोड के बीच में खुदाई की जा रही है और जबकि मेरे मकान की जड़ में खुदाई की जा रही है इस को लेकर शिकायत की जिसपर जिलाधिकारी ने ईई जलस्थान को परीक्षण कर निस्तारण करने के निर्देश दिए, प्रार्थी मांगी निवासी जगजीतपुर ने पड़ोसियों द्वार घर में घुसकर मारपीट को लेकर शिकायत की जिस पर सीओ सिटी हरिद्वार को जांच करने के निर्देश दिये, राजरानी पत्नी स्व कृष्णलाल निवासी गणेशपुरा कनखल ने पुत्र ओर पुत्रवधु द्वारा मकान को कब्जा मुक्त कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को न्यायालय के आदेश की अनुपालन करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने तहसील दिवस के दौरान अधिकारियों से कहा कि सीएम पोर्टल पर शिकायतों को लेकर सजग़ रहने और उनका निस्ताकरण करंे और जिन विभाग के पास एनओसी ज्यादा होगी उन्हें ज्यादा दिक्कत होगी और तहसील दिवस पर अनुरोधकर्ता यहां अपनी शिकायत लेकर आते हैं, वे किसी न किसी आशा के तहत यहां पहुंचते हैं। इसलिये जो भी शिकायतकर्ता यहां पहुंचते हैं, उनकी शिकायतों का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता से अवश्य होना चाहिये।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जितनी भी शिकायतें तहसील दिवस में दर्ज हुई हैं, उनका निस्तारण बिना किसी विलम्ब के जल्दी से जल्दी करना सुनिश्चित करें।

तहसील दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, मुख्य चिकित्साधिकारी आर.के.सिंह, एसडीएम अजयवीर सिंह, एसडीएम मानस मित्तल, डीपीओ अतुल प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य शिक्षाधिकारी के.के.गुप्ता, तहसीलदार प्रियंका रानी तथा जनपद स्तर के सभी अधिकारी मौजूद थे।

———-

  • Related Posts

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    देश की आंतरिक सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने में उनके प्रयास प्रेरणादायी : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    सनातन का सबसे बड़ा पर्व है कुंभ: महामंडलेश्वर करौली शंकर कुंभ की तैयारियों और संत समाज की एकजुटता पर निरंजनी अखाड़े में प्रमुख संतों की बैठक हरिद्वार, कुंभ मेला 2027…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 3 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 11 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 7 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views