तनाव मुक्त युवा ही होते हैं सशक्त राष्ट्र की नींव- श्रीमहंत रविन्द्र पुरी 

हरिद्वार 11 अप्रैल, 2025

आज एस. एम. जे. एन. पी. जी. कॉलेज में आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ तथा करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में परीक्षा तनाव और तनाव से निपटने की प्रक्रिया पर एक संवादात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमहंत रविन्द्र पुरी, अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद तथा माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई भी राष्ट्र तभी सशक्त बन सकता हैं जब उसके युवा खुशहाल और तनाव रहित हो। उन्होंने कहा कि आज हम सभी का दायित्व हैं कि हम सामूहिक प्रयासों द्वारा युवाओं को सही दिशा देने का कार्य करें। इस अवसर पर अपने सन्देश में प्राचार्य प्रो सुनील बत्रा ने कहा कि तनाव व्यक्ति को मानसिक शारीरिक रूप से कमजोर बना देता हैं उन्होंने कहा कि तनाव से मुक्ति के लिए समय रहते प्रयास जरूरी हैं अन्यथा तनाव अपराध को भी जन्म दे देता हैं।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित मनोवैज्ञानिक सलाहकार तथा पंजीकृत सीबीएसई काउंसलर चारु सहगल ने प्रश्नावली के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं का मनोवैज्ञानिक परीक्षण किया तथा छात्र-छात्राओं को मानसिक तनाव से निपटने के सुझाव दिए। चारु सहगल ने बताया कि परीक्षा के समय जो तनाव होता हैं कई बार छात्र छात्राएं उसके अत्यधिक दबाव में आ जाते हैं उन्होंने बताया कि तनाव का सीधा संबंध पेट से होता है जो कि शरीर की सम्पूर्ण क्रियाप्रणाली को प्रभावित कर सकता हैं। उन्होंने इस तनाव के लक्षणों के विषय में भी विस्तार से बताते हुए तनाव से बचने के लिए खान-पान के सही तरीको के विषय में भी जानकारी दी। उन्होंने तनाव के शारीरिक, व्यावहारिक और भावनात्मक लक्षणों के बारे में बताते हुए परीक्षा के समय पढ़ने की तकनीक तथा विषय से संबंधित तनाव को दूर करने की तकनीक भी बताई। इस अवसर पर उन्होंने छात्र छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी समस्याओं का समाधान भी किया।

इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय कुमार माहेश्वरी ने बताया कि तनाव आधुनिक जीवन शैली की ही देन है और परीक्षा में सबसे अधिक तनाव माता-पिता ही देते हैं। डॉ माहेश्वरी ने कहा कि समय प्रबंधन के द्वारा ही परीक्षा के तनाव को कम किया जा सकता हैं। कार्यक्रम में संगीत विभाग की प्राध्यापिका अमिता मल्होत्रा तथा चारु और इशिका ने तनाव मुक्त गायन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ मोना शर्मा तथा डॉ मिनाक्षी शर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डा शिव कुमार चौहान, डॉ मनोज कुमार सोही, डा सरोज शर्मा, डा आशा शर्मा, डा अनुरीषा, डा पल्लवी, श्रीमती रिंकल गोयल, श्रीमती रिचा मिनोचा, डा रजनी सिंघल, डा रेनू सिंह, डा विनिता चौहान, विनित सक्सेना, डा पदमावती तनेजा, डा पूर्णिमा सुन्दरियाल तथा कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय आदि सहित काॅलेज के अनेक शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

    हरिद्वार 14 मार्च एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का आगाज़ योग और समाज सेवा के संकल्प के साथ…

    प्रयोगात्मक ज्ञान हर छात्र के लिए अनिवार्य – श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    हरिद्वार ,रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट, ज्वालापुर के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा छात्रों के लिए एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों को प्रयोगात्मक ज्ञान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 3 views

    प्रयोगात्मक ज्ञान हर छात्र के लिए अनिवार्य – श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 5 views

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 6 views

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 4 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views