डेढ़ साल से लापता विवाहित को हरिद्वार पुलिस ने किया सकुशल बरामद

 

*घर वालों से नाराज होकर बिन बताये निकली थी घर से*

*विवाहिता को तलाशने के लिए हरिद्वार पुलिस ने उधमसिंहनगर में डाला था डेरा*

*दौबारा मिलने पर परिजन के छलके आंसू, हरिद्वार पुलिस का जताया आभार*

हरिद्वार/मंगलौर कोतवाली

मंगलौर निवासी युवक द्वारा दिनांक 12 .2 .2023 को कोतवाली मंगलौर पर अपनी पत्नी के कहीं चले जाने और वापस न लौटने की शिकायत दी थी। जिस आधार पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि गुमशुदा अपनी पति से नाराज होकर अपने सभी कागजात लेकर घर से निकली थी और अपना मोबाइल फोन भी बंद किया हुआ था।

लगातार तलाश के बाद भी सफलता न मिल पाने पर गुमशुदगी को अपहरण की धारा में तब्दील किया गया। गुमशुदा द्वारा प्रयुक्त किए जा रहे एकाउंट की जानकारी इकट्ठा करने पर पता चला कि गुमशुदा एसबीआई का एटीएम प्रयोग करती है जिससे रुद्रपुर उधम सिंह नगर के सिडकुल क्षेत्र से पैसे निकाले गए हैं।

इस पर कोतवाली मंगलौर पुलिस टीम ने रुद्रपुर में डेरा डालकर सिडकुल एरिया के एटीएम मशीनों की निगरानी शुरु की। लगातार किए जा रहे प्रयासों और इंतजार के बाद आखिरकार गुमशुदा महिला पैसे निकालती मिली। टीम ने गुमशुदा को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। भावुक परिजनो ने भीगी पलकों को साथ हरिद्वार पुलिस का आभार जताया।

*पुलिस टीम-*

1- अ0उ0नि0 योगेन्द्र विष्ट

2-हे0कानि0 मनोज मिनांन

3-हो0गा0 रकम सिह

4-म0हो0 बॉबी

  • Related Posts

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    आज दिनांक 11 मई 2026 को रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट हरिद्वार में उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद, रुड़की से संचालित पॉलिटेक्निक की विषम सेमेस्टर की परीक्षा व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 6 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 4 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 6 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 7 views

    शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञ: यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 8 views