डीएम ने रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में माँ गंगा के किनारे बने महिला तथा पुरुष रेन बसेरों का औचक निरीक्षण किया

हरिद्वार 20 नवंबर 2024–

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में माँ गंगा के किनारे बने महिला तथा पुरुष रेन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि किसी भी गरीब, असहाय एवं बेसहारा व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी व असुविधा न हो। उन्होंने महिला रेन बसेरे के निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त को बसेरे की छत की सफाई कराने तथा शौचालय को भी आवश्यकतानुसार देर रात्रि तक खोलने एवं बन्द करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान रेन बसेरे में रुके हुए व्यक्तियों से रजाई, गद्दा, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था व अन्य मूल भूत सुविधाओं की जानकारी ली। सभी आगंतुको ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।डीएम ने निरंतर साफ सफाई करने तथा रजाई बिस्तर को भी साफ रखने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने आगंतुक रजिस्टर चेक करने के दौरान निर्देश दिए कि आगंतुक रजिस्टर में व्यक्ति के आगमन तथा छोड़ने का समय अंकित करने के साथ ही हस्ताक्षर भी अवश्य कराए जाएं। उन्होंने रैन बसेरे में आने वाले व्यक्तियों का रजिस्टर मेंटेन करते हुए उसका अंकन करने व फीडबैक दर्ज करने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार प्रियंका रानी, मुख्य वेयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    आज दिनांक 11 मई 2026 को रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट हरिद्वार में उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद, रुड़की से संचालित पॉलिटेक्निक की विषम सेमेस्टर की परीक्षा व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 6 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 4 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 6 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 8 views

    शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञ: यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 8 views