झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर पैसों की मांग करने के आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा

*घटना में शामिल अन्य आरोपित की तलाश जारी, घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद*

*बहन के साथ मिलकर 02 सगे भाइयों ने रचा ब्लैकमेलिंग का प्लान*

*हनीट्रेप का है मामला, गंभीर मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर की जा रही थी पैसों की डिमांड*

*महिला के झांसे में आए कबाड़ व्यवसायी की पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा*

दिनांक 10.02.2025 को कोतवाली रानीपुर पर वादिया रानी पत्नी जर्रार निवासी ग्राम सलेमपुर द्वारा वादिया के पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख की मांग करने व वादिया के पति को गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कोतवाली रानीपुर पर नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 59/25 धारा 308(6), 352, 351(2) BNS का अभियोग पंजीकृत कराया गया।

ब्लैकमेलिंग से जुड़े आरोपों को देखते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा घटना की जांच करते हुए पीड़ित से तथ्य जुटाए तो सामने आया कि वह कबाड़ी का काम करता है जहां एक महिला द्वारा काम मांगने पर उसके द्वारा महिला को अपने पास काम दिया गया। मालिक का भरोसा जीत महिला कुछ दिनों में अपने साथ एक पुरुष को भी काम के लिए कबाड़ी के पास ले आयी लेकिन कुछ वक्त गुजरते ही आरोपित महिला व पुरुष कबाड़ व्यवसाय को लगातार दुष्कर्म के मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर नगदी की मांग कर रहे थे।

गठित पुलिस टीम ने गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए घटना में शामिल होने के आरोपित हिमांशु को साईधाम कालोनी सलेमपुर से घटना में प्रयुक्त मोबाइल के साथ दबोचने में कामयाबी हासिल की। टीम अब घटना में शामिल अन्य आरोपित की तलाश में जुटी हुई है। पकड़ा गया आरोपित खुद की सगी बहन (आरोपित महिला) व भाई के साथ मिलकर पीड़ित को हनीट्रैप झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसों की डिमांड कर रहे थे।

*पकड़ा गया आरोपित-*

हिमांशू पुत्र भगवानदीन निवासी ग्राम देवनियापुर बलभद्र तहसील सवाजपुर थाना पाली जिला हरदोई उ0प्र0

*बरामदगी-*

घटना में प्रयुक्त मोबाइल

*पुलिस टीम-*

1- SHO रानीपुर कमल मोहन भण्डारी

2- उ0नि0 विकास रावत

3- हे0कां0 गोपी चन्द

4- कां0 अरुण कैन्तुरा

  • Related Posts

    भोपाल सिंह अध्यक्ष और धर्मपाल सिंह ठेकेदार महामंत्री निर्वाचित, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए चुनाव 

    कड़ी सुरक्षा के बीच अखिल भारतीय सैन समाज धर्मशाला ट्रस्ट समिति के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न। हरिद्वार, 15 मार्च। नया हरिद्वार कॉलोनी स्थित सैन समाज धर्मशाला में अखिल भारतीय सैन समाज…

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

    हरिद्वार 14 मार्च एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का आगाज़ योग और समाज सेवा के संकल्प के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल सिंह अध्यक्ष और धर्मपाल सिंह ठेकेदार महामंत्री निर्वाचित, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए चुनाव 

    • By Admin
    • March 15, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 3 views

    प्रयोगात्मक ज्ञान हर छात्र के लिए अनिवार्य – श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 5 views

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 4 views

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 7 views

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views