जीजा हत्याकांड प्रकरण में हत्यारोपी साले को 24 घंटे के भीतर दबोचा

*एसएसपी के बेहतरीन नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस का एक और शानदार खुलासा*

*डंडे से पीट पीटकर साले ने की थी जीजा की हत्या*

*बहन के साथ हो रही ज्यादती से नाराज भाई ने उठाया खौफनाक कदम*

*शादी के रिश्ते को लेकर पूर्व से नाखुश था आरोपी साला*

दिनांक 29/10/24 को खत्ताबस्ती चंडीघाट में समय करीब 21.00 बजे लड्डू उर्फ लक्की पुत्र हीरालाल निवासी खत्ता बस्ती चंडीघाट माजरा की अपने जीजा दुर्गेश पुत्र राम अवतार निवासी उपरोक्त के साथ लड़ाई झगड़ा होने पर लकी उर्फ लड्डू ने अपने जीजा को डंडों से बुरी तरह पीट दिया था।

जिनकी स्थिति अत्यधिक गंभीर होने की सूचना पर श्यामपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय हरिद्वार भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने दुर्गेश उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया था।

जिसपर मृतक दुर्गेश के पिताजी रामवतार की लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 30.10.2024 को थाना श्यामपुर पर अभियुक्त लड्डू उर्फ लक्की पुत्र हीरालाल के विरुद्ध मु0अ0सं0 121/2024 धारा 103(1) BNS 2023 पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिसपर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के सम्भावित ठिकानों पर दबिश देते 24 घंटे के भीतर ही आरोपी लड्डू उर्फ लक्की को गौरी शंकर पार्किंग प्रवेश द्वार वाली रोड से दबोचने में सफलता हासिल की। अभियुक्त की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 डण्डा व अभियुक्त की खून से सनी हुई कमीज बरामद की गई।

आरोपी लड्डू उर्फ लक्की अपनी बहन के साथ हो रही मारपीट को लेकर अपने जीजा से रंजिश रखता था जो पूर्व से ही इस रिश्ते को लेकर नाखुश था। बहन पर हो रही ज्यादती को लेकर जीजा साले के बीच हुई लड़ाई में साले ने जीजा को डंडे से पीट पीटकर मार डाला।

थाना श्यामपुर पुलिस की इस शानदार कार्रवाई पर स्थानीय जनता द्वारा खुशी जाहिर की गई।

*नाम पता अभि0गण*

लड्डू उर्फ लक्की पुत्र हीरालाल निवासी खत्ता बस्ती चंडीघाट माजरा थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र-20 वर्ष

*बरामदगी* –

1- घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल डण्डा

2- अभियुक्त की खून से सनी हुई कमीज

*पुलिस टीम*

1- SHO श्यामपुर नितेश शर्मा (विवेचक)

2- उ0नि0 विक्रम सिंह बिष्ट-प्रभारी चौकी चण्डीघाट

3- उ0नि0 मनोज रावत

4- का0 1522 मनोज रावत

  • Related Posts

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    आज दिनांक 11 मई 2026 को रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट हरिद्वार में उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद, रुड़की से संचालित पॉलिटेक्निक की विषम सेमेस्टर की परीक्षा व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 6 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 4 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 6 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 8 views

    शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञ: यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 8 views