जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने आकांक्षा हाट का किया निरीक्षण

*आकांक्षा हाट में महिलाओं द्वारा तैयार की गई उत्पादों की जिलाधिकारी ने ली महिला समूह से जानकारी।*

*जिलाधिकारी ने महिला समूह की हौसला अफजाई कर उनके द्वार तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों की सराहना।*

*आकांक्षा हाट में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खरीदी उत्तराखंड की पारंपरिक पहाड़ी टोपी।*

हरिद्वार, 31 जुलाई 2025 –

आज जनपद हरिद्वार में सीसीआर टावर के सामने आयोजित नीति आयोग के “संपूर्णता अभियान” के अंतर्गत आकांक्षा हाट का जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने संयुक्त रूप से भ्रमण और निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी स्टालों पर जाकर महिला समूह द्वारा प्रदर्शित उत्पादों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करते हुए स्वयं भी कुछ उत्पाद क्रय किए। जिलाधिकारी ने महिला समूह की हौसला अफजाई एवं सराहना की उन्होंने कहा कि महिला समूह द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों से जनपद एक अलग पहचान बना रहा है, जिसके लिए उन्होंने तैयार किए जा रहे उत्पादों की बेहतर ढंग से पैकेजिंग करने को भी कहा ।

इस अवसर पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उत्तराखंड की पारंपरिक पहाड़ी टोपी खरीद कर और उसे पहनकर उत्तराखण्ड की संस्कृति के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

आकांक्षा हाट 28 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक चलेगा। पिछले तीन दिनों में इस हाट में कुल 1 लाख 9 सौ 35 रुपये की प्रभावशाली बिक्री दर्ज की गई है, जो स्थानीय कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों के लिए एक बड़ी सफलता है। उन्होंने “संपूर्णता अभियान” के तहत स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। तथा यह हाट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर सचिव एचआरडीए मनीष कुमार सिंह,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, सहायक परियोजना निर्देशक ललिनी घिल्डियाल,डीपीएम संजय सक्सेना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कनखल में अक्षय तृतीया पर राम रसोई का शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगा सात्विक भोजन

    कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने राम रसोई का शुभारंभ किया हरिद्वार। अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को कनखल संन्यास मार्ग स्थित श्री रामेश्वर आश्रम में राम रसोई का विधिवत…

    गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

    हरिद्वार। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगोत्री धाम के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रक रवाना किया गया। चरण पादुका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनखल में अक्षय तृतीया पर राम रसोई का शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगा सात्विक भोजन

    • By Admin
    • April 19, 2026
    • 3 views

    गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 6 views

    भाजपा नेता विनोद मिश्रा की पुत्री व भतीजी ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 8 views

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    • By Admin
    • April 9, 2026
    • 7 views

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 14 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 11 views