जनहित कार्यों की रीढ़ बनेगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां : रेखा आर्या

*7 जनपदों में नवनियुक्त 2258 कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र*

* *हरिद्वार में आयोजित हुआ नियुक्ति पत्र वितरण समारोह*

*हरिद्वार, 19 जून।* गुरुवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने 7 जनपदों में चयनित की गई 2258 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह आयोजन हरिद्वार में ऋषिकुल राजकीय आयुर्वैदिक महाविद्यालय स्थित सभागार में किया गया और 6 जनपदों से अधिकारी व नवनियुक्त महिलाएं ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने हाल ही में पूरे प्रदेश में 6330 आंगनबाड़ी सहायिकाओं और 722 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों यानी कुल मिलाकर 7052 पदों पर भर्ती की है ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री का पद सिर्फ रोजगार का एक माध्यम नहीं बल्कि यह सेवा का एक बड़ा अवसर है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की भर्ती ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई और इस पूरी प्रक्रिया को सिर्फ 3 महीने के समय में पूरा कर लिया गया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका के रूप में उच्च शिक्षित लड़कियां और महिलाएं आ रही हैं, जिससे निश्चित रूप से विभाग की कार्य क्षमता और कुशलता में बढ़ोतरी होगी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पहली बार हुई ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया में सत प्रतिशत पारदर्शिता के साथ नियुक्तियां करके प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति में एक और आयाम जोड़ दिया है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस प्रक्रिया में जितने पदों पर विभिन्न आपत्तियों के चलते अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए हैं उनका निस्तारण भी जल्द से जल्द करें।

एक साथ कुल सात जनपदों हरिद्वार, बागेश्वर, चमोली, चम्पावत,

पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर,

उत्तरकाशी में कुल 245 आंगनवाड़ी और 2013 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र मिले।

इस आयोजन में विभिन्न जनपद मुख्यालयों से विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, विधायक लोहाघाट खुशहाल सिंह, विधायक रूद्रपुर शिव अरोड़ा, राज्यमंत्री श्याम नारायण पांडेय, राज्यमंत्री गणेश सिंह भंडारी, मेयर हरिद्वार किरण जैसल, मेयर पिथौरागढ़ कल्पना, नगर पालिका अध्यक्ष चम्पावत प्रभा पांडेय, उपनिदेशक विक्रम सिंह, हरिद्वार जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 13 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 19 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 23 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 20 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 20 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 25 views