चैत्र नवरात्र के अवसर पर माता लाल देवी मंदिर में विशेष अनुष्ठान, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने किया पूजा अर्चना

मां की कृपा से हर संकट का निवारण होता है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है:स्वामी ललितानंद गिरि

अनुष्ठान का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में शांति और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना भी है:भक्त दुर्गा दास

हरिद्वार, 2 अप्रैल 2025: उत्तरी हरिद्वार स्थित माता लाल देवी पवित्र गुफा वैष्णो देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने मां भगवती की पूजा अर्चना कर विश्व शांति और कल्याण की कामना की। स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया और धार्मिक महत्व को समझाया।

माता लाल देवी पवित्र गुफा वैष्णो देवी मंदिर ट्रस्ट के संचालक भक्त दुर्गा दास ने महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज का स्वागत किया और उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंदिर में भारी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही, जो मां भगवती की पूजा और अनुष्ठान में भाग ले रहे थे।

स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने कहा मां की सूक्ष्म आराधना करने मात्र से ही वह प्रसन्न हो जाती हैं। उनकी कृपा से हर संकट का निवारण होता है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। नवरात्रि का पर्व हमें अपनी आत्मा को शुद्ध करने का और मां के आशीर्वाद से अपने जीवन को सकारात्मक दिशा देने का अवसर देता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि देवी की पूजा केवल विधि-विधान से नहीं, बल्कि पूरे श्रद्धा भाव से करनी चाहिए। जब व्यक्ति पूरी श्रद्धा और भक्ति से मां की पूजा करता है, तो उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने भक्तों से अपील की कि वे इन नौ दिनों में अपनी बुराईयों से लड़ने का संकल्प लें और अपने जीवन में सत्य, प्रेम और शांति को अपनाएं।

इस अवसर पर भक्तों ने मां भगवती के जयकारों से मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया। भक्तों ने न केवल पूजा-अर्चना की, बल्कि स्वच्छता और समाज सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संकल्प लिया। मंदिर ट्रस्ट के संचालक भक्त दुर्गा दास ने कहा कि इस अनुष्ठान का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में शांति और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना भी है।

पूजा कार्यक्रम में पंडित हेमंत थपलियाल, राजेश सकलानी, जगदंबा प्रसाद, विनय उनियाल, अश्वनी दीक्षित, दिवान सिंह सहित कई प्रमुख ब्राह्मणों ने भाग लिया और मां की आराधना की।

  • Related Posts

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

    हरिद्वार 14 मार्च एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का आगाज़ योग और समाज सेवा के संकल्प के साथ…

    प्रयोगात्मक ज्ञान हर छात्र के लिए अनिवार्य – श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    हरिद्वार ,रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट, ज्वालापुर के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा छात्रों के लिए एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों को प्रयोगात्मक ज्ञान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 3 views

    प्रयोगात्मक ज्ञान हर छात्र के लिए अनिवार्य – श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 5 views

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 6 views

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 4 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views