चार धाम यात्रा के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियां 25 अप्रैल तक पूरी करना सुनिश्चित करें: डीएम 

हरिद्वार। चार धाम यात्रा के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियां 25 अप्रैल तक पूरी करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने चारधाम यात्रा हेतु चल रही तैयारियों की मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में बैठक लेते हुए दिये।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालु जनपद एवं राज्य से सुःखद अनुभव लेकर जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि यात्रा सरल, सुखद व सुगम बनाने हेतु सभी अधिकारी आपसी समन्वय कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारी चल रही तैयारियों को 25 अप्रैल तक पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि कार्यों को समय से पूरा न करने वाले कार्मिकों के विरूद्ध सख्ती से कार्यावाही की जायेगी।

जिलाधिकारी ने वैरागी कैम्प, पन्तदीप पार्किंग तथा ऋषिकुल मैदान में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने, विभिन्न चिन्हित स्थानों पर शौचालय एवं मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करने तथा फोगिंग करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये। उन्होंने एचाआरडीए को चिन्हित स्थानों पर लाइटिंग की व्यवस्था करने, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को बेरिकेटिंग, सहित सभी आवश्यक कार्य पूरा करने, उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बड़ेड़ी कोई भी वाहन गलत लाइन में प्रवेश न कर सके,इसलिए बेरिकेटिंग एवं डिवाइडर की व्यवस्था करने के निर्देश एनएच के अधिकारियों को दिये। उन्होंने ऋषिकुल मैदान में श्रद्धालुओं की सुविधाए हेतु 4 हैल्प डेस्क स्थापित करने, अपर मुुख्य अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में फोगिंग की व्यवस्था करने, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान को सभी चिन्हित स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में पेयजल की व्यवस्था करने तथा एक टैंकर रिजर्व रखने, उन्होंने अधिशासी अभियन्ता सिंचाई (यूपी) को रानीपुर झाल के पास डम्प बालू को दो दिन के भीतर हटाने, आरएम रोडवेज को चारधाम यात्रा हेतु नियमानुसार बसों का संचालन करने के निर्देश दिये।

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने पार्किंग, विभिन्न स्थलों पर बेरिकेटिंग, जल पुलिस, सीसीटीवी कैमरों, यातायात व्यवस्था तथा पुलिस चैक पोस्ट, बड़ड़ी में लगने वाले जाम, रानीपुर छाल में बालू, टोल प्लाज़ा आदि के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में एसपी क्राइम, यातायात जितेन्द्र मेहरा, अपर मुख्य अधिकारी संजय खण्डूरी, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान विपिन चौहान, अधिशासी अभियन्ता विद्युत दीपक सैनी, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि दीपक कुमार, अभिहीत अधिकारी एमएन जोशी, पूर्ति निरीक्षक सन्दीप सैनी, तहसीलदार प्रियंका रानी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    हरिद्वार, उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित संत शदाणी देस्थानम् में आयोजित तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कथा व्यास साध्वी समाहिता…

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    पूरी दुनिया के लोग अपना रहे सनातन संस्कृति-श्रीमहंत रविंद्रपुरी विश्व समुदाय को नई दिशा दे रही भारतीय ऋषि परंपरा-स्वामी बालकानंद गिरी सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान करेंगी-महामंडलेश्वर योगमाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 3 views

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 4 views

    श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 5 views

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 4 views

    श्री साई शिव गंगा धाम में 5210 किलो वजन के पारदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून को, सीएम धामी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 7 views

    14 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (नैन) ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 5 views