गुरु नानक देव जी ने दिया स्नेह, संयम, समन्वय व सदाचार का संदेश : मदन कौशिक

गुरु नानक देव जी की 555वीं जयन्ती श्री गुरूद्वारा गुरूसिंह सभा व सेक्टर-2 गुरूद्वारे में उल्लासपूर्वक हुई आयोजित

हरिद्वार, 15 नवम्बर। गुरु नानक देव जी की 555वीं जयन्ती तीर्थनगरी हरिद्वार में उल्लासपूर्वक आयोजित की गयी। इस अवसर पर गुरूद्वारों पर रोशनी की गयी साथ ही कार्तिक पूर्णिमा गुरू पर्व के अवसर पर श्री गुरूद्वारा गुरूसिंह सभा व सेक्टर-2 गुरूद्वारे में समारोह का आयोजन किया गया जिसमें गुरू ग्रंथ साहिब का पाठ व लंगर प्रसाद का वितरण किया गया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज को स्नेह, संयम, समन्वय व सदाचार का संदेश दिया। गुरु नानक देव जी ने अपने तीर्थ यात्राओं के माध्यम से धार्मिक और आध्यात्मिक ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ उन्होंने लोगों को धर्म के प्रति जागरूक और गलत रीति-रिवाजों, कुरीतियों को खत्म करने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने समाज के कमजोर वर्ग के प्रति उदारता का भाव भी जागृत करने का कार्य किया। उन्होंने मानव सेवा को ही सच्ची ईश्वर सेवा बताया।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि ईश्वर की आराधना के प्रति श्री गुरु नानक देव जी ने हम सभी को लगातार प्रेरित किया, साथ ही सन्मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यही परंपरा आगे चलकर भक्ति से शक्ति के तेज पुंज के रूप में बदल गई और गुरु गोविंद सिंह महाराज के नेतृत्व में इसे नए आयाम मिले।

नि0 भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने सेवा परम्परा का जो संदेश दिया वह वर्तमान में भी प्रासंगिक है। उनके द्वारा लंगर सेवा व पीड़ित जन की सेवा का अनुसरण करते हुए सिख समाज पूरी दुनिया में सेवा कार्यों में अग्रणीय भूमिका निभा रहा है जो सभी धर्मों के लिए प्रेरणादायी है।

सिख समाज की ओर से नगर विधायक मदन कौशिक को पगड़ी पहनाकर व सरोपा भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। प्रकाश पर्व के अवसर पर सायंकाल दीपदान व आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मंत्री सरदार हरदीप सिंह, कोषाध्यक्ष सरदार अजीत सिंह, सरदार हर्षवर्द्धन, सरदार हरमोहन बबली, सरदार मनमोहन सिंह, सरदार रामजी चावला, सरदार त्रिलोचन सिंह, नि. भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी, भाजपा नेता संजय चोपड़ा, भोला शर्मा, पार्षद विनित जौली, अतुल शर्मा, सचिन, मंगल, गुलशन समेत भारी संख्या में सिख संगत उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में मंगलवार को लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक और बीटेक के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक…

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 3 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views