गंगोत्री धाम से पशुपतिनाथ तक चलने वाली श्रीगंगा कलश यात्रा आज मनसा देवी चरण पादुका पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी से पशुपतिनाथ धाम नेपाल के लिए रवाना 

हरिद्वार 27 अक्टूबर

कलश यात्रा आज श्री महंत रवींद्र पूरी जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम,आचार्य महामंडलेश्वर निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज सचिव श्री महंत राम रतन गिरी महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि एवं उपस्थित सन्तो ,महामण्डलेश्वरों के द्वारा

चरण पादुका स्थल पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के पवित्र प्रांगण से पशुपतिनाथ के लिए रवाना की गयी । यात्रा मुरादाबाद मुरादाबाद बरेली लखनऊ गोरखपुर भैरवा होते हुए नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में तीन नवम्बर को पहुँचेगी।इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां गंगा से विश्व कल्याण और सुख समृद्धि की प्रार्थना करते हुए हर हर गंगे, जय मां गंगे के जयकारे लगाए. पूरे साल इसी जल से नेपाल में भगवान पशुपतिनाथ का विशेष जलाभिषेक किया जाएगा. यह कलश आगामी तीन नवंबर को शिव त्रयोदशी पर भगवान शिव को भेंट किया जाएगा.

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद नेपाल के पशुपतिनाथ तक जाने वाली श्रीगंगा कलश यात्रा

कल चरण पादुका स्थल पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी पहुंची. इस दौरान श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया. इसके साथ ही गंगोत्री धाम के मुख्य रावल शिव प्रकाश महाराज से भी सभी श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया. गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश महाराज ने बताया गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद हर साल गंगा जल से भरा कलश उत्तरकाशी, टिहरी, हरिद्धार के रास्ते नेपाल पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचाया जाता है. पूरे साल इसी जल से पशुपतिनाथ का विशेष जलाभिषेक किया जाता है.

उन्होंने बताया जब मां गंगा के कपाट बंद होते हैं, जब लक्ष्मी की पूजा होती है तो उस समय यह कलश मंदिर में रहता है. देर रात को यह श्रीगंगा कलश यात्रा हरिद्वार पहुंची है

हर साल यहां जल पशुपतिनाथ तक जाता है. उन्होंने कहा यह हम सब लोगों का सौभाग्य है कि यह जल नेपाल में पशुपतिनाथ में चढ़ाया जा रहा. उन्होंने बताया पूर्व काल से ही सनातन धर्म में यह वैदिक परंपरा चली आ रही है. श्रद्धालु गंगा जल से भरे कलश के आगे माथा झुका कर मां गंगा से मन्नत पूरी करने के लिए प्रार्थना करते हैं. उन्होंने बताया विश्व कल्याण सुख समृद्धि के लिए इस कलश यात्रा का अपना एक अलग महत्व है. नेपाल और भारत की अखंडता को बरकरार रखने का भी यह एक संदेश देता है।

एस एम जे एन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा,महंत रवि पुरी,श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री महंत राजगिरि,अनिल कुमार शर्मा,नमन शर्मा, वरिष्ठ समाज सेवी डॉ विशाल गर्ग,

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं…

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    योग को दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ, संतुलित और निरोग जीवन अपनाने का आह्वान हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तरी हरिद्वार स्थित परमार्थ गंगा घाट पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 3 views

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 5 views

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 4 views

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 5 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 8 views

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 7 views