खेल में हार जीत नहीं बल्कि प्रतिभाग महत्वपूर्ण:जितेंद्र कुमार

*शिवडेल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का हरिद्वार के एसडीएम जितेंद्र कुमार ने किया शुभारंभ*

8वीं सब जुनियर अंडर 14 डिस्ट्रिक बास्केटबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन शिवडेल पब्लिक स्कूल में किया गया इसमें हरिद्वार जनपद के सभी स्कूल के 14 साल से कम आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार के नयनियुक्त उपजिलाधिकारी सदर श्री जितेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित किया

इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों के जीवन में खेलों का महत्वपूर्ण स्थान होता है खेलों से एक ओर जहां छात्रों का शारीरिक विकास होता है वही मानसिक विकास भी होता है उत्तराखंड राज्य में अभी हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रीय खेलों में जिस प्रकार से उत्तराखंड ने अपना परचम लगाया है वह भविष्य के लिए अच्छा संकेत है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी के मार्गदर्शन और प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी जी के प्रयासों से उत्तराखंड के सभी जनपदों की प्रतिभाएं हर खेलों में अपना परचम लहरा रही है और हरिद्वार भी उससे अछूता नहीं है उन्हें विश्वास है कि हरिद्वार के खिलाड़ी एक दिन प्रदेश और देश के स्तर पर भी हरिद्वार और उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे

स्वामी शरद पुरी जी अध्यक्ष शिवडेल पब्लिक स्कूल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की बास्केटबॉल के इस खेल ने नन्हे-नन्हे बच्चों में जहां आत्मविश्वास बढ़ाया है वही उनमें भविष्य में भी कुछ कर गुजरने की ललक पैदा की है इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों में आत्म विश्वास पैदा करती हैं

उद्घाटन सत्र में बालिका वर्ग मे पहला मैच डीएवी पब्लिक स्कूल और बी एम एल मुंजियाल स्कूल के बीच खेला गया जिसमें डीएवी पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज की, स्कोर रहा 55/54

बालक वर्ग का पहला मैच डीपीएस रानीपुर और एन्जिल एकेडमी बहादराबाद के बीच खेला गया जिसमे डीपीएस रानीपुर ने जीत दर्ज की स्कोर रहा,42/32

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के दायित्व धारी श्री ओमप्रकाश जमदग्नि, श्री गंगा सभा रजिस्टर्ड के अध्यक्ष श्री नितिन गौतम,जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान, उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास तिवारी,

सत्यम पुरी जी – स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल

नित्यम पुरी जी – स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल

अरविन्द कुमार बंसल प्रिंसिपल शिवडेल स्कूल जगजीतपुर

-पुनीत श्रीवास्तव – प्रिंसिपल शिवडेल स्कूल बीएचईएल

विपिन मलिक – समन्वयक शिवडेल स्कूल जगजीतपुर

विनीत मिश्रा – शिवडेल स्कूल जगजीतपुर तथा स्कूल के शिक्षिकाएं शिक्षक और नॉन टीचिंग स्टाफ उपस्थित रहा

  • Related Posts

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    देश की आंतरिक सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने में उनके प्रयास प्रेरणादायी : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    सनातन का सबसे बड़ा पर्व है कुंभ: महामंडलेश्वर करौली शंकर कुंभ की तैयारियों और संत समाज की एकजुटता पर निरंजनी अखाड़े में प्रमुख संतों की बैठक हरिद्वार, कुंभ मेला 2027…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 3 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 11 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 7 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views