क्षेत्रवासियों की भावनाओं के अनुरूप होगा पिलर के नीचे निर्माण कार्य : मदन कौशिक

श्री शिव शक्ति व्यापार मण्डल, हरिद्वार के पदाधिकारियों ने भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी के नेतृत्व में नगर विधायक को ज्ञापन सौंपकर की पिलर के नीचे निर्माण कार्य नहीं करवाने की मांग

हरिद्वार, 09 नवम्बर। श्री शिव शक्ति व्यापार मण्डल, भूपतवाला, हरिद्वार व क्षेत्रवासियों ने भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी के नेतृत्व में नगर विधायक मदन कौशिक को ज्ञापन सौंपकर पुराना आरटीओ भूपतवाला स्थित फ्लाई ओवर के नीचे पिलर सं. 5 से 9 तक निर्माण कार्य नहीं करवाने की मांग की।

इस अवसर पर भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि एचआरडीए द्वारा पावन धाम तिराहे से शांतिकुंज तक फ्लाई ओवर के नीचे सौन्दर्यकरण का कार्य कराया जा रहा है जिसमें ओपन जिम, बैंडमिंटन कोर्ट, पार्किंग व पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है जो अत्यन्त सराहनीय है। इस निर्माण कार्य में जल निकासी व्यवस्था की अनदेखी हो रही है। पुराना आरटीओ स्थित फ्लाई ओवर पिलर सं. 5 से 9 तक (शिवानन्द आश्रम से लेकर बालाजी धाम तक) मोतीचूर व जंगल से आने वाले जल निकासी का मार्ग है, यह स्थान वर्षाकाल में वाटर कॉरीडोर के रूप में प्रयोग में आता है। अतः इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण जल भराव की समस्या उत्पन्न कर सकता है।

विदित शर्मा व विपिन शर्मा ने कहा कि जल भराव की समस्या से निजात दिलाने हेतु ही क्षेत्रवासियों की मांग पर तत्कालीन शहरी मंत्री व वर्तमान विधायक मदन कौशिक के प्रयासों से ही उक्त हाईवे फ्लाई ओवर द्वारा निर्मित हुआ। अब फ्लाई ओवर के नीचे बाउण्ड्री वॉल कर पार्किंग व अन्य निर्माण से वर्षाकाल में मोतीचूर के जंगलों से आने वाले जल की निकासी बाधित होगी।

व्यापारी नेता अमर पाल, अभिषेक गोस्वामी, विजय पाल ने विधायक मदन कौशिक से मांग करते हुए कहा कि सभी व्यापारी सौन्दर्यकरण के पक्षधर है, इस निर्माण में वाटर कॉरीडोर के क्षेत्र को छोड़कर ही निर्माण किया जाये।

विधायक मदन कौशिक ने ज्ञापन प्राप्त कर व्यापारियों व क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यापारियों व क्षेत्रवासियों की समस्या का शीघ्र निदान कराया जायेगा। बरसाती पानी की उचित निकासी का स्थान छोड़कर ही पार्किंग व सौन्दर्यकरण का कार्य करवाया जायेगा। उन्हांेने ज्ञापन को एचआरडीए उपाध्यक्ष को अग्रसरित करते हुए पिलर सं. 5 से 9 तक वाटर कॉरीडोर के स्थान को निर्माण कार्य से मुक्त रखने हेतु संस्तुति की। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार का निर्माण व विकास कार्य क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए करवाये जा रहे हैं, उसमें किसी भी प्रकार का कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विपिन शर्मा, महामंत्री पुनीत बजाज, कोषाध्यक्ष मांधाता गिरि, हरपाल धीमान, विजयपाल, अमर पाल प्रजापति, मोहित चौहान, अभिषेक गोस्वामी, मनोज प्रजापति, बंटी प्रजापति, विशाल निषाद, विकास तिवारी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष तरूण नैयर, दीपांशु विद्यार्थी, आकाश भाटी, राघव ठाकुर, दिनेश शर्मा, राजकुमार एड., श्रीदेव सिंह कंडारी, नरेश चौहान, मोहित चौहान, संदीप प्रजापति, मुकेश, मदन निषाद, रामपाल प्रजापति, मुंशीराम प्रजापति, चन्दर पाल प्रजापति, आकाश चौहान, बलदेव कश्यप, किशन पाल, सुरेन्द्र ठाकुर, योगेश, गौरव निषाद समेत अनेक क्षेत्रवासी व व्यापारीजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोबोटिक्स और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, एआई और तकनीक के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र हरिद्वार। रोबोटिक्स के मॉडल, विज्ञान के प्रयोग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 3 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 5 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 13 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 8 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 14 views