कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अतिवृष्टि से हुए नुकसान की समीक्षा, दिए त्वरित पुनर्निर्माण के निर्देश

देहरादून, 06 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अतिवृष्टि से हुए नुकसान की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में मंत्री जोशी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हुई मूलभूत सुविधाओं की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों, पुलों, सी.सी. पैच, जलापूर्ति एवं विद्युत व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाए ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मंत्री जोशी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि आपदा प्रभावित को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभागीय अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करें और त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग अपनी कार्ययोजना शीघ्र तैयार करें और बिना किसी देरी के उसे धरातल पर उतारें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुविधाओं की बहाली में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान राजेंद्र पाल,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल राकेश कुमार, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग सुरेश चंद्रा, संदीप मित्तल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    हरिद्वार, 10 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    हरिद्वार, 10 जून। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 4 views

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 4 views

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 6 views

    न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views

    राष्ट्रीय लोकदल का गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views