केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों को राज्यपाल के हाथों सम्मान, गोल्ड और सिल्वर मेडल से नवाजे गए

हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह में केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बहादराबाद, हरिद्वार के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों से कॉलेज और राज्य का नाम रोशन किया। इस गरिमामयी अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने केयर कॉलेज की छात्राओं को गोल्ड और सिल्वर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

हरिद्वार निवासी गुरप्रीत कौर, जो एम.एससी नर्सिंग की छात्रा हैं, को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। वहीं, पौड़ी जिले की स्वाती नेगी, जो एम.एससी नर्सिंग की ही छात्रा हैं, को सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। इनके अलावा भी कॉलेज के कई होनहार विद्यार्थियों को डिग्री एवं उपाधियाँ प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिनमें जानवी, उपासना, तनुजा, पूनम, अनुष्का, अंशिका रावत, अमन, आकांक्षा कुमारी समेत कई अन्य छात्र-छात्राएँ शामिल रहे।

तमाम गणमान्य व्यक्तियो ने उत्कृष्ट शिक्षा और चौमुखी विकास के लिए केयर कॉलेज की सराहना की। यह भव्य दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिषद, हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, बायखाला, होपटाउन, सेलाकुई, देहरादून में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह, अति विशिष्ट अतिथि डॉ. धन सिंह रावत तथा विशिष्ट अतिथि एवं ऋषिकेश एम्स की कार्यकारी निदेशक एवं सी ई ओ प्रो डॉ मीनू सिंह शामिल थीं।

केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के मैनेजिंग डायरेक्टर राजकुमार शर्मा और डायरेक्टर डॉ. प्रीतशिखा शर्मा भी इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बने। कॉलेज के विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डायरेक्टर डॉ. प्रीतशिखा शर्मा ने कहा,

“यह हमारे कॉलेज के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। हमारे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और समर्पण रंग ला रहा है। हम हमेशा उच्चस्तरीय शिक्षा एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से अपने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।”

*राज्यपाल ने केयर कॉलेज के विद्यार्थियों की सराहना की*

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा,

“केयर कॉलेज के छात्र-छात्राएँ अपनी मेहनत और लगन से न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि नर्सिंग एवं स्वास्थ्य सेवा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह सराहनीय है कि कॉलेज न केवल अकादमिक रूप से बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास पर भी ध्यान दे रहा है। मैं कॉलेज को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देता हूँ।”

*केयर कॉलेज – उत्कृष्ट शिक्षा का प्रतीक*

आपको बता दें केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बहादराबाद (हरिद्वार) उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ नर्सिंग कॉलेजों में से एक है और इसे “बेस्ट नर्सिंग कॉलेज” अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। यहाँ नर्सिंग और पैरामेडिकल शिक्षा के विभिन्न कोर्स उपलब्ध हैं, जिनमें छात्रों को आधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक अनुभव से प्रशिक्षित किया जाता है।

कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर राजकुमार शर्मा ने इस मौके पर कहा,

“हम अपने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता से अत्यंत गर्वित हैं। यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम और हमारे समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। हम भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।”

इस ऐतिहासिक क्षण ने केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग को एक नई ऊँचाई पर पहुँचा दिया है और यह साबित कर दिया है कि यहाँ शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के चौमुखी विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

  • Related Posts

    कुंभ में बिना पहचान पत्र साधुओं का प्रवेश प्रतिबंधित होगा:श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    हरिद्वार। आगामी 2027 कुंभ मेले को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष ने बड़ा निर्णय लिया है। परिषद एवं…

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज: एनएसएस शिविर का भव्य समापन, महंत रवींद्र पुरी महाराज ने छात्राओं को दिया आशीर्वाद

    हरिद्वार 19 मार्च एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज समारोहपूर्वक समापन हुआ। सातवें दिन का आरंभ योगाभ्यास और मां गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ में बिना पहचान पत्र साधुओं का प्रवेश प्रतिबंधित होगा:श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 20, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज: एनएसएस शिविर का भव्य समापन, महंत रवींद्र पुरी महाराज ने छात्राओं को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • March 19, 2026
    • 3 views

    विलुप्त परंपराओं और प्रथाओं को करेंगे पुनर्जीवित: श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • March 19, 2026
    • 4 views

    “सृजन” में नन्हे कलाकारों का कमाल, 125 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    • By Admin
    • March 18, 2026
    • 5 views

    स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश लेकर निकलीं एनएसएस की स्वयंसेविकाएं

    • By Admin
    • March 17, 2026
    • 5 views

    पर्यावरण संरक्षण हेतु सतत विकास के अतिरिक्त कोई और मार्ग नही: श्री महंत डॉ रविन्द्र पुरी  

    • By Admin
    • March 17, 2026
    • 9 views