छात्र संसद 2025: उत्तराखंड की लोककला, संस्कृति और परंपरागत कृषि पर छात्रों ने रखे विचार

गैरसैंण, भराड़ीसैंण उत्तराखंड | 25 मार्च 2025

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण, भराड़ीसैंण स्थित अंतर्राष्ट्रीय संसदीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में दो दिवसीय “छात्र संसद 2025” का भव्य शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण और श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति श्री एन के जोशी ने वर्चुअल माध्यम से किया और छात्रों को प्रेरणादायक संबोधन दिया।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र संसद जैसे कार्यक्रम भविष्य के नेताओं को तैयार करने का सशक्त माध्यम हैं। उत्तराखंड की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक कृषि हमारे अस्तित्व की पहचान हैं, और इनका संरक्षण युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी है। मुझे गर्व है कि हमारे छात्र अपनी परंपराओं को समझने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए गंभीर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों से दो दिवसीय छात्र संसद में कुछ न कुछ सीखने का आव्हान किया। उन्होंने साथ ही यह भी कहा की हम इस छात्र संसद 2025 में अपने वक्तव्य से इस विषय पर प्रकाश डालेंगे की हमारे पहाड़ी खाद्यान्न, हमारी कला एवं संस्कृति किस प्रकार से वर्ष 2047 के विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड में प्रमुख रूप से प्रभाव डालेंगे।

इस छात्र संसद में चमोली ज़िले के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र – छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोपेश्वर के 10, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग के 20, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गैरसैंण के 33,राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पोखरी के 5ओर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नंदासैंण के 02छात्रों ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान कुलपति श्रीदेव सुमन ऐन के जोशी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “छात्र संसद 2025” जैसे आयोजन हमारे छात्रों में नेतृत्व कौशल, तर्कशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं। उत्तराखंड की कला, संस्कृति और पारंपरिक कृषि विषयों पर छात्रों की गहरी समझ यह दर्शाती है कि वे अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहते हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है।

छात्र संसद 2025 के अंतर्गत छात्रों ने उत्तराखंड की समृद्ध लोककला, संस्कृति एवं पारंपरिक कृषि से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रस्तुत किए गए विषयों में मुख्य रूप से शामिल थे:

लोककला एवं संस्कृति

1. ऐपन कला: ऐतिहासिक महत्ता और आधुनिक संरक्षण के उपाय।

2. रममान महोत्सव: यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त इस परंपरा का सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व।

3. पांडव नृत्य एवं छोलिया नृत्य: विवाह समारोहों में इनकी भूमिका और धार्मिक महत्ता।

4. जागर एवं लोकगाथाएं: उत्तराखंड की देव परंपरा एवं लोकगायकों की भूमिका।

5. हस्तशिल्प कला: ऊन, लकड़ी और धातु पर पारंपरिक कारीगरी।

6. भोटिया जनजाति की वस्त्र कला: पारंपरिक बुनाई और इसकी आधुनिक प्रासंगिकता।

7. लोकवाद्य यंत्र: हुड़का, ढोल, दमाऊ आदि का सांस्कृतिक महत्व।

भोजन एवं पारंपरिक अनाज

1. मंडुवा (रागी) और झंगोरा (बर्नयार्ड मिलेट): पोषण और स्वास्थ्य लाभ।

2. पारंपरिक व्यंजन: चैसा, दुबके, झोली, थिंचौली आदि का पोषण मूल्य।

3. कृषि प्रणाली: जैविक खेती और पारंपरिक बीजों का संरक्षण।

4. उत्तराखंड में जड़ी-बूटी खेती: आयुर्वेदिक पौधों के औषधीय एवं आर्थिक लाभ।

छात्र संसद में प्रस्तुत विचारों का मूल्यांकन करने के लिए विभिन्न विशेषज्ञों की जूरी समिति गठित की गई, जिसमें शामिल थे डॉ. डीएस पुंडीर – सोशल साइंटिस्ट, डायरेक्टर, हिमांद संस्था, गिरीश डिमरी – सीनियर प्रोग्राम मैनेजर, श्री एसबीएमए, गैरसैंण,गिरीश नौटियाल – कृषि एवं उद्यानिकी विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता

कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से बतौर मुख्य अतिथि ऋतु खण्डूडी भूषण, माननीय अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखंड, विशिष्ट अतिथि डा॰ एन के जोशी, कुलपति श्री देव सुमन विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल , ⁠दिनेश चंद्र – कुल सचिव, श्री देव सुमन विश्वविद्यालय ,हेमंत बिष्ट – डिप्टी एग्जामिनेशन कंट्रोलर, श्री देव सुमन विश्वविद्यालय , प्रधानाचार्य कर्णप्रयाग महाविद्यालय डॉ वी.एन.खाली,अरुण मैठाणी पत्रकार एवं सोशल एक्टिविस्ट ,श्री दुर्गा प्रसाद ,डा॰ कृष्ण मिश्रा,डा॰ विनोद सिंह फ़रसवान, डा॰ मनीष चन्द्र,डा॰ मनीष कुमार मिश्रा ,डा॰ रामानंद , डा॰ जय प्रकाश आर्या सहित विधानभा कर्मचारी ओर छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

  • Related Posts

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    शासन ने आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के माध्यम से किया नामांकन, समर्थकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत, बधाई देने वालों का लगा तांता हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए)…

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का बड़ा फैसला, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं सचिव डॉ. रविंद्र पुरी बोले- पद मिलने के बाद अखाड़े के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हरिद्वार। महामंडलेश्वर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 4 views

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 6 views

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 22 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 28 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 12 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 13 views