केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी से डॉ. चिन्मय पंड्या जी की शिष्टाचार भेंट

वैश्विक महत्व के विषयों पर हुई चर्चा एवं जन्मशताब्दी महोत्सव 2026 का दिया आमंत्रण

हरिद्वार 11 सितंबर।

अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रतिनिधि युवा आइकॉन डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने माननीय केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अखिल विश्व गायत्री परिवार के रचनात्मक, सृजनात्मक वैश्विक प्रयासों पर विशिष्ट चर्चा हुई। युवा आइकॉन डॉ. पंड्या जी ने माननीय श्री अमित शाह जी को जन्मशताब्दी महोत्सव 2026 का विशेष आमंत्रण प्रदान किया ।

इस अवसर पर माननीय श्री शाह जी अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं गायत्री मंत्र से अपने दशकों पुराने सम्बन्धों का स्मरण किया। गायत्री परिवार द्वारा सनातन संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और वैश्विक प्रसार हेतु किए जा रहे विविध प्रयासों की माननीय श्री शाह जी ने हृदय से सराहना की। अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका परम वंदनीया माताजी भगवती देवी शर्मा जी एवं अखंड दीपक की पावन जन्म शताब्दी वर्ष (2026) के अंतर्गत आयोजित हो रहे आयोजनों के संदर्भ में भी विस्तार से चर्चा हुई। केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने इस ऐतिहासिक आयोजन के प्रति अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त कीं तथा इसे समाज एवं राष्ट्र के लिए एक प्रेरणास्रोत बताया।

इसके साथ ही डॉ. पंड्या जी ने माननीय मंत्री जी को आगामी 16 सितंबर को देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सम्मेलन की जानकारी भी दी। इस सम्मेलन में देश-विदेश के अनेक ख्यातिप्राप्त एआई विशेषज्ञ एवं शोधकर्ता सहभागिता करेंगे।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    देशवासियों से अपील: अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, ईंधन की बचत करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें:अखाड़ा परिषद हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 3 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 7 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 5 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 6 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 9 views