केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

हरिद्वार,केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित गंगा डिजाइन स्टूडियो का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द वर्धन भी विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पारंपरिक स्वागत और सांस्कृतिक वातावरण ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

गंगा साड़ीज के स्वामी अमर कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि गंगा डिजाइन स्टूडियो में आधुनिक फैशन के साथ भारतीय संस्कृति और पारंपरिक परिधानों की विशेष झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान में महिलाओं के लिए आकर्षक साड़ियों, डिजाइनर ड्रेस, पार्टी वियर और विवाह समारोह से जुड़े विशेष कलेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को एक ही स्थान पर आधुनिकता और परंपरा का सुंदर संगम उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरिद्वार जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगर में नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों का खुलना स्थानीय व्यापार और रोजगार के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार स्वरोजगार और छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। ऐसे प्रतिष्ठान युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेंगे।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार व्यापारिक दृष्टि से तेजी से आगे बढ़ रहा है और आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रतिष्ठान शहर की पहचान को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापारियों का उत्साह बढ़ाना समय की आवश्यकता है।

मुख्य सचिव आनन्द वर्धन ने कहा कि उत्तराखंड में व्यापार और पर्यटन तेजी से विकसित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऐसे प्रतिष्ठान ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करेंगे और स्थानीय बाजार को मजबूती देंगे।

स्वामी धर्मदेव महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति से जुड़े वस्त्र और परिधान हमारी परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने गंगा डिजाइन स्टूडियो की सफलता की कामना करते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठान ग्राहकों के बीच विशेष पहचान बनाएगा।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने प्रतिष्ठान का अवलोकन कर संचालकों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, व्यापारी नेता रवि धींगड़ा, उज्जवल पंडित सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    हरिद्वार, उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित संत शदाणी देस्थानम् में आयोजित तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कथा व्यास साध्वी समाहिता…

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    पूरी दुनिया के लोग अपना रहे सनातन संस्कृति-श्रीमहंत रविंद्रपुरी विश्व समुदाय को नई दिशा दे रही भारतीय ऋषि परंपरा-स्वामी बालकानंद गिरी सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान करेंगी-महामंडलेश्वर योगमाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 3 views

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 4 views

    श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 5 views

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 4 views

    श्री साई शिव गंगा धाम में 5210 किलो वजन के पारदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून को, सीएम धामी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 7 views

    14 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (नैन) ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 5 views